22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

मारवाड़ी ब्राह्मण संघ के विजय कौशिक बने अध्यक्ष

फोटो सुभाष के फोल्डर में – शनिवार हुई कार्यकारिणी के अध्यक्ष-महामंत्री का चुनाव -अधिवक्ता गोपाल शर्मा व राजकुमार शर्मा थे चुनाव पदाधिकारी-तीन साल तक रहेगी नयी कमेटी कार्यरतसंवाददाता, देवघर मारवाड़ी ब्राह्मण संघ भवन में चुनाव पदाधिकारी की देखरेख में मारवाड़ी ब्राह्मण संघ के अध्यक्ष-मंत्री पद का चुनाव संपन्न हुआ. यह शाम सात बजे से शुरू […]

फोटो सुभाष के फोल्डर में – शनिवार हुई कार्यकारिणी के अध्यक्ष-महामंत्री का चुनाव -अधिवक्ता गोपाल शर्मा व राजकुमार शर्मा थे चुनाव पदाधिकारी-तीन साल तक रहेगी नयी कमेटी कार्यरतसंवाददाता, देवघर मारवाड़ी ब्राह्मण संघ भवन में चुनाव पदाधिकारी की देखरेख में मारवाड़ी ब्राह्मण संघ के अध्यक्ष-मंत्री पद का चुनाव संपन्न हुआ. यह शाम सात बजे से शुरू होकर साढ़े दस बजे रात्रि तक चला. इसमें चयनित 21 कार्यकारिणी सदस्यों ने हिस्सा लिया. इसमें सर्वसम्मति से विजय कौशिक अध्यक्ष, गोपाल कृष्ण शर्मा महामंत्री, नंद किशोर शर्मा कोषाध्यक्ष, संतोष कुमार शर्मा बासा वाले व राज कुमार शर्मा लोहा वाले उपाध्यक्ष, श्रीकांत शर्मा हिसाब लेखन, दीनानाथ शर्मा संगठन प्रभारी घोषित किये गये. इस संबंध में चुनाव पर्यवेक्षक राज कुमार शर्मा ने बताया कि नयी कमेटी तीन वर्षों(2015-18) तक कार्यरत रहेगी. सभी सदस्यों को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया. वोटिंग में हिस्सा लेनेवाले सदस्यों के नाम गोपाल कृष्ण शर्मा, राजकुमार शर्मा (लोहावाले), पंडित हरि शंकर शर्मा, विजय कौशिक, कैलाश शर्मा, नंदि किशोर शर्मा, संतोष कुमार शर्मा( बासा वाले), राजेश कुमार शर्मा (शक्ति), अशोक कुमार शर्मा (ढायमा), महेश मिश्रा, संतोष शर्मा (घड़ी वाले), गणेश शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा (बैद्यनाथ मेडिकल), ललित शर्मा, दीनानाथ शर्मा, रवि खंडेलवाल, विकास शर्मा, केके शर्मा, हरि शंकर शर्मा, पवन शर्मा, श्रीकांत शर्मा आदि के नाम शामिल हैं.मौके पर सत्य नारायण शर्मा, पुरुषोत्तम बोछीवाल, जय नारायण शर्मा आदि विशेष रूप से उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें