– सात कैदी जसीडीह के, दो जामताड़ा के व एक सारठ प्रखंड का रहनेवाला प्रतिनिधि, देवघरमंडल कारा देवघर से अलग-अलग कांड में दोषी करार दिये गये 10 सजायाफ्ता कैदी को दुमका सेंट्रल जेल भेज दिया गया. इसमें जसीडीह थाना क्षेत्र से सात, जामताड़ा जिले के दो व सारठ थाना क्षेत्र का एक बंदी शामिल है. कोर्ट के आदेश पर सभी सजायाफ्ता कैदी को कैदी वाहन से दुमका भेजा गया. मौके पर जेल अधीक्षक आशुतोष कुमार, दंडाधिकारी दीपक कुमार मालवीय, जेलर अश्विनी कुमार तिवारी मौजूद थे.इन कैदियों को भेजा गया दुमकाजसीडीह निवासी भगवान प्रसाद वर्णवाल (59 वर्ष), अरविंद वर्णवाल (56 वर्ष), गोपाल वर्णवाल (50 वर्ष), जसीडीह के चांदपुर निवासी रामदेव महतो (50 वर्ष), बच्चु महतो (47 वर्ष), धनेश्वर महतो (42 वर्ष) व कुथन महतो (38 वर्ष), जामताड़ा जिले के करमाटांड़ अंतर्गत सियाटांड़ निवासी विष्णु मंडल (35 वर्ष) व कारू मंडल तथा सारठ के तेतरीया डंगाल का संजय मांझी (35 वर्ष) शामिल है.
BREAKING NEWS
10 सजायाफ्ता कैदी को भेजा गया दुमका सेंट्रल जेल
– सात कैदी जसीडीह के, दो जामताड़ा के व एक सारठ प्रखंड का रहनेवाला प्रतिनिधि, देवघरमंडल कारा देवघर से अलग-अलग कांड में दोषी करार दिये गये 10 सजायाफ्ता कैदी को दुमका सेंट्रल जेल भेज दिया गया. इसमें जसीडीह थाना क्षेत्र से सात, जामताड़ा जिले के दो व सारठ थाना क्षेत्र का एक बंदी शामिल है. […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement