30.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भाजपा का सदस्यता अभियान एक फरवरी से

-तीन तक चलेगा अभियान-मोबाइल से प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाये जायेंगेदेवघर. भाजपा पूरे प्रदेश में एक से तीन फरवरी तक सदस्यता अभियान चलायेगी. जिला सदस्यता प्रभारी संजीव जजवाड़े ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य मोबाइल से बनाया जायेगा व 100 प्राथमिक सदस्य बनाये जायेंगे. इसके लिए सभी प्रखंडों में बैठक कर सदस्यता […]

-तीन तक चलेगा अभियान-मोबाइल से प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाये जायेंगेदेवघर. भाजपा पूरे प्रदेश में एक से तीन फरवरी तक सदस्यता अभियान चलायेगी. जिला सदस्यता प्रभारी संजीव जजवाड़े ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य मोबाइल से बनाया जायेगा व 100 प्राथमिक सदस्य बनाये जायेंगे. इसके लिए सभी प्रखंडों में बैठक कर सदस्यता प्रभारी और सह प्रभारी मनोनीत कर दिया गया है. उन्हीं की देखरेख में प्रखंड व नगरों में सदस्यता अभियान चलेगा. जिन लोगों को सदस्यता अभियान को सफल बनाने की जिम्मेवारी सौंपी गयी है,उसमें करौं से राम भोक्ता व संजय गुप्ता, मारगोमंुडा से विनय तिवारी व जगदीश यादव, मधुपुर नगर से राजेंद्र गुप्ता व विनय वर्मा, मधुपुर प्रखंड से राधे राणा व विनोद शर्मा, देवीपुर से कमलेश यादव, विश्वजीत वर्णवाल व किशोर झा, देवघर प्रखंड से प्रदीप लाल, अशोक सिंह व मुन्ना राय, जसीडीह नगर से राजन सिंह व अजय दुबे, सारवां से बलराम पोद्दार व राम चरण राम, देवघर नगर से दिवाकर गुप्ता, मनोज भार्गव व पिंटू तिवारी, मोहनपुर से संजय गुप्ता, अटल यादव व लीलू मंडल, सारठ से दीपक किशोर सिंह व प्रकाश लाल, पालोजोरी से निर्मल झझरिया व मदन महतो तथा सोनारायठाढ़ी से संजय पांडेय व हीरालाल मिस्त्री आदि शामिल हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें