देवघर: रमा देवी बाजला महिला कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई का पुनर्गठन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत राजाराम सिंह ने परिषद गीत के साथ की तथा उदघाटन जिला प्रमुख प्रो डीपी मंडल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रो ललित देव, प्रभारी प्राचार्या प्रीति प्रसाद, प्रो रीता राय व पूर्व कॉलेज अध्यक्ष नेहा शाही ने संयुक्त रूप से किया. पुनर्गठन में अदिति झा को कॉलेज का अध्यक्ष व मयूरी गुप्ता को कॉलेज मंत्री बनाया गया.
उपाध्यक्ष के लिए पूजा मंडल, त्रिया तिवारी, कविता यादव व प्रतिमा सिंह तथा सह मंत्री के रूप में अनामिका कुमारी, खुशबू यादव, सोनी चौधरी व अलका कुमारी चुनी गयी.
कॉलेज कार्यकारिणी के लिए मोनी कुमारी, पूजा दास, कुसुम कुमारी, पूजा कुमारी सिंह, मामोनी कुमारी, बीरमा कुमारी, नेहा केसरी, रेखा कुमारी, अन्नु श्री, ममिता यादव, निशि कुमार व नगर सह छात्र प्रमुख नेहा साही चुनी गयी. जिला प्रमुख ने कहा कि अभाविप भारत में ही नहीं बल्कि विश्व के 12 देशों में भी कार्य कर रहा है. विद्यार्थी परिषद राष्ट्र के पुननिर्माण के लिए दृढ़ संकल्पित है. प्रो ललित देव ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा शैक्षणिक, सामाजिक व राष्ट्रहित में काम करता है.
कॉलेज अध्यक्षा नेहा साही ने कार्यक्रम में पूरे एक वर्ष का पूर्ण ब्योरा प्रस्तुत की. प्रदेश कार्य समिति सदस्य उत्तम शाही ने भी अपने विचारों से अवगत कराया. धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज अध्यक्ष अदिति झा व मंच संचालन प्रदर्शन कार्य समिति के सदस्य आकाश दूबे ने किया. इस अवसर पर देवघर कॉलेज अध्यक्ष विष्णुकांत, उपाध्यक्ष राजीव कुमार, एएस कॉलेज अध्यक्ष उपेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष गौतम वर्मा, नगर मंत्री सौरभ पाठक, सह मंत्री राजेंद्र कुमार, जसीडीह नगर मंत्री मनीष सिंह, मीडिया प्रमुख विकास मिश्र, विश्वविद्यालय सह संयोजक मितेश साह, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सौरभ सुमन, कार्यालय प्रमुख सोमनाथ तिवारी, रितेश सिंह आदि उपस्थित थे.