डॉक्टर के घर लूट व हमला में फिर एक आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

देवघर : कुंडा स्थित डिवाइन अस्पताल के संचालक डॉ कुमार विनोद के घर लूट व उन पर जानलेवा हमला मामले में एसआइटी की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है. मामले के खुलासे में लगी एसआइटी ने घटना में संलिप्त रहे एक आरोपित सारवां थाना क्षेत्र के झिकटी गांव निवासी घनश्याम यादव को शुक्रवार अहले सुबह गिरफ्तार किया. […]

विज्ञापन

देवघर : कुंडा स्थित डिवाइन अस्पताल के संचालक डॉ कुमार विनोद के घर लूट व उन पर जानलेवा हमला मामले में एसआइटी की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है. मामले के खुलासे में लगी एसआइटी ने घटना में संलिप्त रहे एक आरोपित सारवां थाना क्षेत्र के झिकटी गांव निवासी घनश्याम यादव को शुक्रवार अहले सुबह गिरफ्तार किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
इसके पूर्व एसआइटी ने सारवां थाना क्षेत्र के योगियाटिकूर इनरवाटांड़ से सिकंदर उर्फ भोला हाजरा को गुरुवार को गिरफ्तार किया था. इन दोनों से हुई पूछताछ के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया मुहल्ले से एसआइटी ने योगियाटिकूर निवासी जितेंद्र हाजरा को पकड़ा है.
पकड़े गये जितेंद्र से पूछताछ चल रही है. इनलोगों के गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बरमसिया में जितेंद्र किराये पर रहता था और उसने ही अपने डेरा में घटना के पूर्व जुटे इन आरोपितों को सेल्टर दिया था. वहीं कुछ घंटे सभी आरोपित रुके थे और भोजन कर पार्टी भी मनायी थी. इनलोगों के पास से एसआइटी ने घटना के दिन प्रयोग किये मोबाइल बरामद कर लिया है. लगातार तीनों से एसआइटी व कुंडा पुलिस पूछताछ कर अन्य आरोपितों के ठिकानों की जानकारी ले रही है.
पुलिस के मुताबिक घटना का मास्टर माइंड गिरोह बलियाचौकी निवासी भैरव पुरी उर्फ बाबा उर्फ रिंकू है. छापेमारी में वह घर से फरार मिला, किंतु उसकी हर गतिविधि की जानकारी पुलिस जुटा रही है. जानकारी हो कि डॉ विनोद के घर देर रात में लूट की नीयत से अपराधी घुसे थे और उन पर जानलेवा हमला कर दिया था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola