देवघर : बसंत पंचमी पर बाबा को चढ़ाया गया तिलक

Updated:
विज्ञापन

देवघर : बसंत पंचमी पर बाबा बैद्यनाथ काे पूरे विधि-विधान से तिलक चढ़ाया गया. अब महाशिवरात्रि के दिन बाबा की शादी होगी. गुरुवार को परंपरा के अनुसार सुबह की पूजा सरदार पंडा श्रीश्री गुलाब नंद ओझा ने की तथा शाम लगभग साढ़े सात बजे लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में तिलकोत्सव पूजा शुरू हुई. आचार्य श्रीनाथ […]

विज्ञापन

देवघर : बसंत पंचमी पर बाबा बैद्यनाथ काे पूरे विधि-विधान से तिलक चढ़ाया गया. अब महाशिवरात्रि के दिन बाबा की शादी होगी. गुरुवार को परंपरा के अनुसार सुबह की पूजा सरदार पंडा श्रीश्री गुलाब नंद ओझा ने की तथा शाम लगभग साढ़े सात बजे लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में तिलकोत्सव पूजा शुरू हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

आचार्य श्रीनाथ पंडित, पुजारी विद्यानंद झा व मंदिर उपचारक भक्तिनाथ फलाहारी ने पंचोपचार विधि से पूजा की. इसमें बाबा को आम्र मंजरी, अबीर, पंचमेवा, फल, फूल, पान, सुपाड़ी, जनेऊ आदि मंत्रोच्चार के साथ अर्पित की गयी. इसके बाद बाबा की शृंगार पूजा शुरू हुई. बाबा के तिलकोत्सव में शामिल होने पहुंचे मिथिलांचल के भक्तों से मंदिर परिसर भरा रहा. भक्तों ने कैंप में आकर भैरव पूजा की तथा एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर होली खेली.

80 हजार से अधिक भक्तों ने किया जलार्पण

देवघर : बसंत पंचमी पर बाबा मंदिर में जलार्पण के लिए भक्तों का तांता लगा रहा. पूरा मंदिर परिसर मिथिलांचल से आये भक्ताें से भरा रहा. करीब 80 हजार से अधिक भक्तों ने बाबा की पूजा-अर्चना कर मंगलकामना की. इसमें बड़ी संख्या में दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सीतामढ़ी, पूर्णिया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर आदि जगहों के भक्त थे. वहीं लंबी कतार से बचने के लिए 1344 भक्तों ने शीघ्रदर्शनम कूपन से पूजा की. हर हो भोला, हर हर महादेव व जय शिव से मंदिर का क्षेत्र गूंज उठा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola