पुलिस का दावा : दुर्घटना में हुई मौत परिजन ने कहा : छिनतई में की हत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर/देवीपुर : देवीपुर थाना क्षेत्र के समलापुर निवासी दुकानदार तकबूल अंसारी (36) की रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो गयी. मामले को लेकर देवीपुर थाने की पुलिस दुर्घटना में उसकी मौत होने की बात बता रहे हैं, वहीं तकबूल के परिजन बाइक छिनतई में उसकी हत्या किये जाने का आरोप लगा रहे हैं. परिजनों के मुताबिक, […]
विज्ञापन
देवघर/देवीपुर : देवीपुर थाना क्षेत्र के समलापुर निवासी दुकानदार तकबूल अंसारी (36) की रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो गयी. मामले को लेकर देवीपुर थाने की पुलिस दुर्घटना में उसकी मौत होने की बात बता रहे हैं, वहीं तकबूल के परिजन बाइक छिनतई में उसकी हत्या किये जाने का आरोप लगा रहे हैं. परिजनों के मुताबिक, मामले में दो आरोपित पकड़े भी गये हैं. जिसे उनलोगों ने देवीपुर पुलिस के हवाले कर दिया है. इधर, सदर अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने तकबूल को मृत घोषित कर सूचना बैद्यनाथधाम ओपी को भेज दी.
आपके शहर में
विज्ञापन
ओपी प्रभारी मिथिलेश प्रसाद सिंह को दिये बयान में मृतक के चाचा नौशाद मियां ने कहा है कि भतीजा तकबूल दोपहर करीब एक बजे किसी काम से बाइक द्वारा बुढ़ेई की तरफ जा रहा था. करीब आधे घंटे बाद वह जब झुंडी पुल के समीप पहुंचा, तभी पूर्व से घात लगाये बाइक (जेएच जेएच 15 टी 9440) सवार दो युवकों ने रोक कर उसकी बाइक छिनतई का प्रयास किया.
विरोध जताने पर तकबूल पर उनलोगों ने पत्थर व रड से हमला कर दिया. हमले में उसके सिर के अंदरुनी हिस्सों में गंभीर चोट लगी तथा गिरकर वह घायल हो गया. इसी बीच वे राहगीर खद्दुस अंसारी सहित अंसार अहमद, मो अली व अन्य के साथ पहुंच गये. हो-हल्ला होने पर अन्य ग्रामीण पहुंचे और दोनों को पकड़ लिया.
सूचना देकर देवीपुर थाने की पुलिस को बुलाया. पकड़े गये दोनों युवकों को पुलिस के हवाले करने के बाद 108 एंबुलेंस मंगवाया और तकबूल को सदर अस्पताल लाया. यहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने तकबूल को मृत घोषित कर दिया. ओपी प्रभारी ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन