आरोपित की निशानदेही पर चोरी का मोबाइल बरामद

Updated:
विज्ञापन

देवघर : बंपास टाउन शांति कोठी से छतीसगढ़ व बिहार के दो लोगों से हुई चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपित सारवां के कुरेबा बीचगढ़ा गांव निवासी पप्पु यादव की निशानदेही पर फिर सारवां में छापेमारी की गयी. इस दौरान नगर पुलिस ने चोरी की मोबाइल बरामद किया. चोरी की मोबाइल उसने दुकान में बेच दी […]

विज्ञापन

देवघर : बंपास टाउन शांति कोठी से छतीसगढ़ व बिहार के दो लोगों से हुई चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपित सारवां के कुरेबा बीचगढ़ा गांव निवासी पप्पु यादव की निशानदेही पर फिर सारवां में छापेमारी की गयी. इस दौरान नगर पुलिस ने चोरी की मोबाइल बरामद किया. चोरी की मोबाइल उसने दुकान में बेच दी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

पप्पू की निशानदेही पर नगर पुलिस ने सोमवार शाम में मोबाइल बरामद कर लाया. पप्पू को रविवार शाम में गिरफ्तार किया था. पीएसआइ प्रवीण कुमार छापेमारी करने गये थे. सात दिसंबर को उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. इस संबंध में बिहार के बांका जिले के थाना कॉलोनी डेम रोड बौंसी निवासी पुरुषोतम एस चौधरी ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola