सारठ : प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, सदमे में पति ने भी तोड़ दिया दम

Updated:
विज्ञापन

नवजात की बची जान दादा-दादी ही हैं सहारा पति-पत्नी की अर्थी उठते ही पूरे गांव में छाया मातम सारठ बाजार : प्रसव के दौरान महिला प्रमिला टुडू की मौत बुधवार की रात हो गयी. पत्नी की मौत की खबर सुन सदमे में पति सीताराम हांसदा (25) ने भी दम तोड़ दिया. हालांकि नवजात को बचाने […]

विज्ञापन
नवजात की बची जान दादा-दादी ही हैं सहारा
पति-पत्नी की अर्थी उठते ही पूरे गांव में छाया मातम
सारठ बाजार : प्रसव के दौरान महिला प्रमिला टुडू की मौत बुधवार की रात हो गयी. पत्नी की मौत की खबर सुन सदमे में पति सीताराम हांसदा (25) ने भी दम तोड़ दिया. हालांकि नवजात को बचाने में ग्रामीण चिकित्सक सफल रहे. यह घटना सारठ के मुंडा आदिवासी टोला की है. इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि प्रमिला का पहला प्रसव था.
बुधवार की रात प्रसव पीड़ा होने पर गांव के झोलाछाप चिकित्सक ने इलाज किया. इसी दौरान महिला ने बच्ची को जन्म दिया. थोड़ी देर बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी. आनन फानन में परिजन उसे वाहन की व्यवस्था कर इलाज के लिए सारठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने जांच करने पर महिला को मृत पाया.
इसके बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे. वहीं, पत्नी की मौत की खबर सुन सीताराम हांसदा सदमे में डूब गया. गुरुवार सुबह करीब छह बजे शौचालय जाने की बात कह कर वह घर से निकला और आंगन में गिर पड़ा. जब तक परिजन कुछ समझ पाते उसने दम तोड़ दिया. घटना से गांव में मातमी सन्नाटा छा गया. इधर बेटे और बहू की मौत से पिता जुड़गुड़ हांसदा, मृतक की मां, भाई दुर्गा हांसदा, शंभू हांसदा व परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. सूचना पाकर पूर्व स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता समेत कई प्रत्याशी मृतक के घर पहुंचे और परिजनों का ढांढस बंधाया.
नशेड़ी पुत्र ने मां को मार डाला
साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के बड़ा बेतौना गांव में बुधवार की रात नशे में धुत इकलौते पुत्र ने मां को ही पीट कर मार डाला. आरोपी को जिरवाबाड़ी ओपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, पुत्र बज्जू हांसदा (26) नशे में किसी बात को लेकर मां रानी हेंब्रम (56) से उलझ गया. इसके बाद उसने मां की हत्या कर दी. मृतका के दामाद रोहित कुमार ने बताया कि पुत्र आये दिन नशा में आकर मां रानी हेंब्रम के साथ मारपीट करता था. दो माह पूर्व ही पिता होपन हांसदा की मौत हो चुकी है. मृतका रानी हेंब्रम का एक पुत्र व तीन पुत्री हैं. तीनों बेटी की शादी हो चुकी है. वारदात के बाद तीनों पुत्री मां के शव के समक्ष रो-रो कर कह रही थी कि अब हम किसके यहां आयेंगे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola