नहीं खुला कंप्यूटर का सॉफ्टवेयर, रजिस्टर में भी नहीं मिला दो साल का लेखा-जोखा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर : देवघर के होटल व्यवसायी अमित साह की हुंडई कार (जेएच 10 बीएफ 0071) से बीते शुक्रवार को 49 लाख रुपये नकद बरामदगी मामले में देवघर के पांच ठिकानों पर आयकर की सर्वे दूसरे दिन रविवार देर रात तक चला. आयकर टीम को दूसरे दिन सर्वे में काफी दिक्कत हुई. कंप्यूटर का साॅफ्टवेयर नहीं […]
विज्ञापन
देवघर : देवघर के होटल व्यवसायी अमित साह की हुंडई कार (जेएच 10 बीएफ 0071) से बीते शुक्रवार को 49 लाख रुपये नकद बरामदगी मामले में देवघर के पांच ठिकानों पर आयकर की सर्वे दूसरे दिन रविवार देर रात तक चला. आयकर टीम को दूसरे दिन सर्वे में काफी दिक्कत हुई. कंप्यूटर का साॅफ्टवेयर नहीं खुल रहा था, वहीं करीब दो वर्षों का होटलों का लेखा-जोखा नहीं मिला.
आपके शहर में
विज्ञापन
घंटों सॉफ्टवेयर को दुरुस्त करने में लगा, लेकिन टीम को ज्यादा कुछ हाथ नहीं लगा. टीम अपने साथ होटल व अन्य प्रतिष्ठानों से जुड़े तमाम प्रकार के सेल रजिस्टर सहित कैश बुक अपने साथ धनबाद ले जायेगी. आवश्यक अनुसार दोबारा होटल व्यवसायी को जेरॉक्स कॉपी उपलब्ध कराया जायेगा.
पांच पैन से एक करोड़ के कारोबार का आइटीआर भरा जा रहा था : आयकर टीम की मानें तो होटल व्यवसायी का दो करोड़ का सालाना कारोबार है. लेकिन, ऑडिट से बचने के लिए अलग-अलग पांच पैन के आधार पर करीब एक करोड़ के कारोबार का आयकर रिटर्न भरा जाता है. अधिकारियों के अनुसार, टर्नओवर में हेर-फेर की संभावना है.
यानी प्रत्येक वर्ष 30 से 35 लाख रुपये टैक्स के हिसाब से छह वर्षों का डेढ़ से दो करोड़ रुपये टैक्स देना पड़ सकता है. चुनाव आयोग व आयकर के संयुक्त निदेशक मनीष कुमार झा के निर्देश पर धनबाद के उप निदेशक (अन्वेषण) आशीष कुमार झा 25 सदस्यीय सर्वे टीम को लीड कर रहे है.
दो दिनों तक पांच ठिकानों पर सर्वे
आयकर टीम द्वारा होटल यात्रिक देवघर, होटल यात्रिक ग्लैक्सी देवघर, डोमासी स्थित न्यू यात्रिक, होटल यात्री जसीडीह एवं बिजली ऑफिस के समीप देवघर टाइल्स शोरूम में एक साथ दाे दिन तक सर्वे किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन