क्लिनिक में तोड़फोड़ व हंगामा की प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

जैप-5 के तीन पुलिसकर्मियों को बनाया गया है आरोपित मामला दर्ज कर नगर पुलिस सीसीटीवी जांच करने में जुटी देवघर : शुक्रवार दोपहर में कास्टर टाउन स्थित डॉ अर्पिता गांधी के क्लिनिक में हुए तोड़फोड़ व हंगामा मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. उक्त मामला डॉ अर्पिता के क्लिनिक में […]

विज्ञापन

जैप-5 के तीन पुलिसकर्मियों को बनाया गया है आरोपित

आपके शहर में

विज्ञापन
मामला दर्ज कर नगर पुलिस सीसीटीवी जांच करने में जुटी
देवघर : शुक्रवार दोपहर में कास्टर टाउन स्थित डॉ अर्पिता गांधी के क्लिनिक में हुए तोड़फोड़ व हंगामा मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. उक्त मामला डॉ अर्पिता के क्लिनिक में काम करने वाली जामताड़ा जिला निवासी नर्स मुक्ता साधु की शिकायत पर दर्ज की गयी. मामले में जैप-5 के तीन जवानों को आरोपित बनाया गया है.
मामला दर्ज कर नगर पुलिस डॉ अर्पिता के क्लिनिक में लगे सीसीटीवी से आरोपितों की पहचान करने में जुटी है. जिक्र है कि दोपहर दो बजे तीन व्यक्ति पहुंच कर क्लिनिक में तोड़फोड़ करने लगे. अन्य स्टाफ इधर-उधर भाग गये. उनलोगों ने उसे भी दौड़ाया.
क्लिनिक में लगे कुर्सी-टेबुल, पंखा तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया. डॉक्टर की तबीयत खराब रहने के वजह से वह ऊपर आवास में थी. उन तीनों ने गाली-गलौज व धमकी दिया कि क्लिनिक का शटर खुलेगा तो जान मार देंगे. वे तीनों डॉक्टर व मैडम को भी जान मारने की बात कह रहे थे. घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद है. घटना को अंजाम देने वाले तीनों जैप-5 के जवान हैं. घटना के बाद से क्लिनिक के डॉक्टर सहित सभी स्टाफ भयभीत हैं.
जानकारी हो कि मंगलवार शाम जैप-5 के हवलदार की पत्नी ने एक साथ जुड़वे बच्चे को जन्म दी थी. सिजेरियन के क्रम में उसकी हालत बिगड़ने पर दुर्गापुर रेफर किया गया था. बुधवार सुबह महिला की मौत हो गयी थी. इसके बाद उस दिन भी जैप-5 के कुछ लोगों ने वहां पहुंचकर हंगामा किया था. बाद में नगर पुलिस ने पहुंच कर उस दिन मामला शांत कराया था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola