ढिबरीसार में बनेगा एनडीआरएफ का कार्यालय

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवघर-दुमका रोड के किनारे चार एकड़ (परती कदीम) सरकारी जमीन चिह्नित राजस्व शाखा को भेजा जायेगा प्रस्ताव देवघर : मोहनपुर अंचल स्थित ढिबरीसार मौजा में एनडीआरएफ का कार्यालय खुलेगा. देवघर-दुमका रोड के किनारे ढिबारीसार मौजा में चार एकड़ (परती कदीम) सरकारी जमीन चिह्नित किया गया है. जमीन की रिपोर्ट तैयार प्रस्ताव राजस्व शाखा को भेजा […]

विज्ञापन

देवघर-दुमका रोड के किनारे चार एकड़ (परती कदीम) सरकारी जमीन चिह्नित

विज्ञापन

राजस्व शाखा को भेजा जायेगा प्रस्ताव

देवघर : मोहनपुर अंचल स्थित ढिबरीसार मौजा में एनडीआरएफ का कार्यालय खुलेगा. देवघर-दुमका रोड के किनारे ढिबारीसार मौजा में चार एकड़ (परती कदीम) सरकारी जमीन चिह्नित किया गया है. जमीन की रिपोर्ट तैयार प्रस्ताव राजस्व शाखा को भेजा जायेगा. मोहनपुर सीओ प्रीतिलता किस्कू ने बताया कि ढिबरीसार मौजा में पर्याप्त सरकारी भूमि है, इसमें चार एकड़ भूमि एनडीआरएफ कार्यालय के लिए भेजा जायेगा. शेष जमीन अन्य बहुउद्देश्यीय सरकारी उपयोग में लाने के लिए प्रस्ताव भेजा जायेगा.

एनडीआरएफ के कार्यालय के लिए शहर से नजदीक जमीन का प्रस्ताव मांगा गया था. ढिबरीसार शहर से मात्र चार किलोमीटर की दूरी पर है. साथ ही देवघर-दुमका रोड किनारे जमीन अवस्थित है. ढिबरीसार मौजा में कुछ लोग प्रधानी पट्टा के आधार पर जमीन पर दावा कर रहे हैं, जिसे किसी भी परिस्थिति में कब्जा करने नहीं दिया जायेगा. इस सरकारी भूमि को सरकार की योजनाओं के लिए प्रयोग किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola