बदलाव महारैली तय करेगी झारखंड की दिशा और दशा

Updated:
विज्ञापन

मधुपुर : शनिवार को किसान भवन में पूर्व मंत्री सह झामुमो केंद्रीय उपाध्यक्ष हाजी हुसैन अंसारी ने कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की. जिसमें रांची में आयोजित बदलाव महारैली को सफल बनाने को लेकर विमर्श किया गया. मौके पर पूर्व मंत्री अंसारी ने कहा कि 19 अक्टूबर को राजधानी रांची में झामुमो की होने वाली […]

विज्ञापन

मधुपुर : शनिवार को किसान भवन में पूर्व मंत्री सह झामुमो केंद्रीय उपाध्यक्ष हाजी हुसैन अंसारी ने कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की. जिसमें रांची में आयोजित बदलाव महारैली को सफल बनाने को लेकर विमर्श किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
मौके पर पूर्व मंत्री अंसारी ने कहा कि 19 अक्टूबर को राजधानी रांची में झामुमो की होने वाली बदलाव महारैली झारखंड की दिशा व दशा तय करेगी. कहा कि जब बिहार में बिहारी मुख्यमंत्री, बंगाल में बंगाली मुख्यमंत्री, पंजाब में पंजाबी मुख्यमंत्री व असम में असमिया मुख्यमंत्री तो झारखंड में छत्तीसगढ़ के निवासी मुख्यमंत्री क्यों.
कहा कि बाहरी मुख्यमंत्री को हटाने के लिए झामुमो लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है. कहा कि महारैली को सफल बनाने के लिए मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंड अध्यक्ष व सचिव को प्रचार प्रसार की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. कहा कि प्रचार प्रसार के दौरान लोगों को सरकार के जन विरोधी नीति व सिद्धांतों से जनता को अवगत कराना है. इस अवसर पर दर्जनों लोगों ने झामुमो का दामन थामा.
जिन्हें पूर्व मंत्री ने माला पहना कर स्वागत किया. मौके पर नप अध्यक्ष लतिका मुर्मू, नगर अध्यक्ष जय प्रकाश मंडल, नगर सचिव फैयाज अहमद, मो फेकू, अरविंद यादव, हाजी अल्ताफ हुसैन, अंजुम हुसैन, अनिल राव, समीर आलम, राजेश दास, साकीर अंसारी, मुख्तार अंसारी, गोविंद प्रसाद यादव, कृष्णा यादव, रंजीत सिंह, गुलाम असरफ, मोरिफ खान, कुणाल मिश्रा, उमर बंटी, बुलेट मंडल आदि मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola