वार्ड पार्षद रवि राउत के घर के समीप दो राउंड फायरिंग, लोगों में दहशत

Updated at : 20 Sep 2019 2:30 AM (IST)
विज्ञापन
वार्ड पार्षद रवि राउत के घर के समीप दो राउंड फायरिंग, लोगों में दहशत

देवघर : वार्ड नंबर 28 के पार्षद रवि राउत के घर सदर अस्पताल रोड के समीप सुंदरबांध मुहल्ले में गुरुवार की रात करीब 9:15 बजे दो बाइक पर सवार छह युवकों ने दो राउंड फायरिंग कर भाग निकले. बाइक सवार सभी युवक चिल्लाते हुए मुहल्ले में प्रवेश किया. हो-हल्ला सुनकर मुहल्ले की महिलाएं सहित अन्य […]

विज्ञापन

देवघर : वार्ड नंबर 28 के पार्षद रवि राउत के घर सदर अस्पताल रोड के समीप सुंदरबांध मुहल्ले में गुरुवार की रात करीब 9:15 बजे दो बाइक पर सवार छह युवकों ने दो राउंड फायरिंग कर भाग निकले. बाइक सवार सभी युवक चिल्लाते हुए मुहल्ले में प्रवेश किया.

हो-हल्ला सुनकर मुहल्ले की महिलाएं सहित अन्य लोग घर से बाहर निकल ही रहे थे कि आगे सुंदरबांध तालाब के समीप दो राउंड हवाई फायरिंग करते हुए वे लोग आगे भाग निकले. हालांकि इस घटना में किसी के जानमाल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. घटना से मुहल्ले के लोग दहशत में हैं. मुहल्ले के लोगों ने बताया कि एक बाइक पर बैठे एक संदीप नाम के युवक को देखकर उनलोगों ने पहचाना है. आखिर उनलोगों ने ऐसा क्यों किया, इस बारे में मुहल्लेवासी कुछ भी नहीं बता पाये.

घटना के बाद वार्ड पार्षद रवि सहित मुहल्ले की महिलाएं व अन्य लोग अपने-अपने घर से बाहर निकले. घटना की सूचना तुरंत फोन पर नगर थाने को दी. सूचना मिलते ही नगर थाना के एसआइ कृष्ण कुमार कुशवाहा, एएसआइ आरबी सिंह, गश्तीदल, पीसीआर व सैट टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और छानबीन में जुटे.
समाचार लिखे जाने तक घटनास्थल से पुलिस को कोई खोखा नहीं मिल सका है. वार्ड पार्षद रवि के अनुसार, एक बार पूर्व में भी उसके घर के समीप अज्ञात लोगों द्वारा फायरिंग की गयी थी. पुलिस के मुताबिक अंधेरा रहने की वजह से घटनास्थल से खोखा बरामद नहीं हो सका. मुहल्ले वालों के बताये अनुरुप संदीप के ठिकानों पर पुलिस छापेमारी करने में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola