सूर्याेदय से शाम 4:35 तक रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त

Updated:
विज्ञापन

देवघर :आज रक्षाबंधन कई सालों बाद शुभ मुहूर्त व शुभ संयोग के साथ आया है. श्रावणी पूर्णिमा व श्रावणी नक्षत्र के साथ गुरुवार होने की वजह से आज का दिन बड़ा ही शुभ है. गुरुवार पूर्णिमा तिथि का पड़ना सिद्धि योग कहलाता है. पंडित प्रमोद शृंगारी ने बताया कि आज सूर्योदय से शाम 4:35 बजे […]

विज्ञापन

देवघर :आज रक्षाबंधन कई सालों बाद शुभ मुहूर्त व शुभ संयोग के साथ आया है. श्रावणी पूर्णिमा व श्रावणी नक्षत्र के साथ गुरुवार होने की वजह से आज का दिन बड़ा ही शुभ है. गुरुवार पूर्णिमा तिथि का पड़ना सिद्धि योग कहलाता है. पंडित प्रमोद शृंगारी ने बताया कि आज सूर्योदय से शाम 4:35 बजे तक राखी बांध सकते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

रक्षाबंधन के दिन ब्राह्मण व बहन से रक्षा सूत्र बंधवा सकते हैं. पंडित शृंगारी ने कहा कि इस बार भद्र काल नहीं है और न ही किसी प्रकार का ग्रहण है. इसलिए, इस रक्षाबंधन का विशेष महत्व है. श्रावण मास श्रावण नक्षत्र से जुड़ा हुआ है. श्रावण नक्षत्र का स्वामी चंद्रमा तथा कर्क राशि में सूर्य है. कर्क राशि का स्वामी भी चंद्रमा व पूर्णिमा तिथि को गुरुवार भी है. इस प्रकार चंद्रमा मन है, गुरु वैभव समृद्धि तीनों का शुभ संयोग है.

चंद्रमा का बलवान होना स्वतः सुख देने वाला है. शास्त्रों में इस संयोग को दामोर ऋषि मुनि ने शास्त्रों में सुख का विस्तार बतलाया है. इस बार कोई भी खराब योग नहीं है, अच्छा यत्नपूर्वक रक्षा सूत्र अवश्य बंधवायें.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola