15 वर्षों से कांवरियों की सेवा कर रहा कोलकाता का दालपट्टी सेवा संघ

Updated:
विज्ञापन

देवघर :दासपाड़ा दालपट्टी सेवा संघ काेलकाता के जयसवाल बंधुओं द्वारा पिछले 15 वर्षों से सावन में बाबा मंदिर परिसर के संस्कार मंडप में कांवरियों की सेवा की जा रही है. इन लोगों के द्वारा कांवरियों को नि:शुल्क चाय व शरबत दिया जाता है. स्थानीय शिविर में हर दिन संघ के अध्यक्ष रमेश गुप्ता की अगुवाई […]

विज्ञापन

देवघर :दासपाड़ा दालपट्टी सेवा संघ काेलकाता के जयसवाल बंधुओं द्वारा पिछले 15 वर्षों से सावन में बाबा मंदिर परिसर के संस्कार मंडप में कांवरियों की सेवा की जा रही है. इन लोगों के द्वारा कांवरियों को नि:शुल्क चाय व शरबत दिया जाता है. स्थानीय शिविर में हर दिन संघ के अध्यक्ष रमेश गुप्ता की अगुवाई में राजु सरोज, मनीष जायसवाल, राकेश जायसवाल सहित संघ के सदस्य कांवरियों की सेवा में दिन-रात लगे रहते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

यही नहीं संघ के द्वारा भूखे लोगों को खाना भी खिलाया जाता है. शिविर के माध्यम से संघ के सदस्य हर दिन 20 से 25 लोगों को खाना खिलाते हैं. इसके अलावा कई मंदिर कर्मचारियों को अनुरोध कर हर दिन नाश्ता उपलब्ध कराते हैं. मंदिर में कार्यरत पुलिस बल से लेकर कर्मचारियों के अलावा सेवा कर रहे लोगों के बीच चाय-शरबत बांटते हैं.

संघ के द्वारा वैसे कांवरिये जो अपने परिवार से बिछड़ गये हों या पैसे की कमी हो गयी हो, उन कांवरियों को संघ के द्वारा आर्थिक मदद भी दी जाती है. अबतक संघ के द्वारा आधे दर्जन से अधिक कांवरियों को आर्थिक मदद दी जा चुकी है. संघ के राकेश जायसवाल, विक्की जायसवाल, सरोज जायसवाल, बसंत जायसवाल, चीना जायसवाल, बच्चन जायसवाल, नंदू जायसवाल आदि भी सेवा कार्य में सहयोग करते हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola