ePaper

श्रावणी मेला : आज से शिवलोक में लोग करेंगे देवघर दर्शन

Updated at : 17 Jul 2019 3:27 AM (IST)
विज्ञापन
श्रावणी मेला : आज से शिवलोक में लोग करेंगे देवघर दर्शन

कलाकृति : प्रदर्शनी निर्माण में देश के विभिन्न प्रांतों के 60 से ज्यादा कलाकारों ने अपनी प्रतिभाओं को उकेरा देश के 12 ज्योतिर्लिंग के साथ स्थानीय संस्कृति व संगीत से भी अवगत कराया देवघर : श्रावणी मेले में देवघर आने वाले कांवरिये बाबा मंदिर में जलाभिषेक के बाद देवघर दर्शन के माध्यम से देवघर की […]

विज्ञापन

कलाकृति : प्रदर्शनी निर्माण में देश के विभिन्न प्रांतों के 60 से ज्यादा कलाकारों ने अपनी प्रतिभाओं को उकेरा

देश के 12 ज्योतिर्लिंग के साथ स्थानीय संस्कृति व संगीत से भी अवगत कराया
देवघर : श्रावणी मेले में देवघर आने वाले कांवरिये बाबा मंदिर में जलाभिषेक के बाद देवघर दर्शन के माध्यम से देवघर की ऐतिहासिक व पौराणिक महत्ता से भी अवगत होंगे. शिवलोक परिसर में देवघर दर्शन प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया गया है.
श्रावणी मेले के उद्घाटन के साथ ही देवघर दर्शन को आम लोगों के लिए खोल दिया जायेेगा. इसके माध्यम से कांवरिये यहां की ऐतिहासिक व पौराणिक महत्ता के साथ देवघर का वर्तमान आने वाले वर्षों में देवघर का भविष्य कैसा होगा, यही नहीं देवघर आने वाले महापुरुषों के बारे में भी इस प्रदर्शनी के माध्यम से जान पायेंगे.
एलजेएस एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर आशीष यादव ने बताया कि देवघर में पहली बार शिवलोक में देवघर दर्शन का आयोजन किया गया है. देवघर दर्शन का थीम यहां के पौराणिक व ऐतिहासिक महत्ता के साथ यहां की संस्कृति, संगीत आदि के बारे में श्रद्धालुओं व लोगों को बताना है. देवघर दर्शन के माध्यम से भारत वर्ष के सभी 12 ज्योतिर्लिंग के बारे में लोगों को जानकारी दी जायेगी. देवघर में चल रहे नये-नये प्रोजेक्ट के बारे में भी प्रदर्शनी के माध्यम से बताया गया है.
इस प्रदर्शनी को बनाने में महाराष्ट्र, राजस्थान, बंगाल, ओड़िशा सहित देश के अलग-अलग प्रांतों के 60 से ज्यादा कलाकारों ने अपनी प्रतिभाओं को बिखेरा है. प्रदर्शनी के निर्माण में प्लाई, बोर्ड, कपड़ा, थर्मोकॉल आदि प्रयोग किया गया है. यह शत प्रतिशत पानी व आग से सुरक्षित है. स्थानीय कलाकारों से भी प्रदर्शनी निर्माण में काफी सहयोग लिया गया. इसका मकसद यहां के टच व फ्लेवर को सही तरीके से दर्शा सकें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola