रंगदारी में रोड़ा बने शिवगंगा क्षेत्र के युवक की हत्या की थी योजना

Updated at : 14 Jul 2019 3:16 AM (IST)
विज्ञापन
रंगदारी में रोड़ा बने शिवगंगा क्षेत्र के युवक की हत्या की थी योजना

नगर पुलिस को दिये स्वीकारोक्ति बयान में सूरज उर्फ अमन ने किया खुलासा सूरज के दोस्त के साथ युवक द्वारा मारपीट का बदला लेने अन्य युवकों को जुटाया श्रावणी मेले में भी हथियार चमकाकर रंगदारी वसूलने की थी तैयारी देवघर : अवंतिका गली से पिस्तौल-कट्टा के साथ गिरफ्तार युवकों की योजना शिवगंगा इलाके के एक […]

विज्ञापन

नगर पुलिस को दिये स्वीकारोक्ति बयान में सूरज उर्फ अमन ने किया खुलासा

सूरज के दोस्त के साथ युवक द्वारा मारपीट का बदला लेने अन्य युवकों को जुटाया
श्रावणी मेले में भी हथियार चमकाकर रंगदारी वसूलने की थी तैयारी
देवघर : अवंतिका गली से पिस्तौल-कट्टा के साथ गिरफ्तार युवकों की योजना शिवगंगा इलाके के एक युवक की हत्या करने की थी. किंतु, घटना को अंजाम देने से पहले ही नगर पुलिस को इसी भनक लग गयी. पुलिस ने युवकों को पकड़कर उनकी योजना को नाकाम कर दिया. यह खुलासा पिस्तौल के साथ गिरफ्तार हुए सीता होटल के समीप बिलासी निवासी अमन उर्फ सूरज ने पुलिस को दिये स्वीकारोक्ति बयान में किया व पुलिस को अपने सभी साथियों के नाम की भी जानकारी दे दी है. सूरज से पूछताछ के आधार पर नगर पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में जुट गयी है.
पुलिस को दिये बयान में अमन ने बताया कि 10 जुलाई को उसके एक दोस्त खवाड़े नाम के युवक का चैम्प से झगड़ा हुआ था. इसलिये रोहन ने उनलोगों को बाजार में मिनी मॉल के पास बुलाया था. अंकुश व संकेत के साथ अपना-अपना हथियार और गोली लेकर वह मिनी मॉल के पास पहुंचा था. वहां रॉकी व सोमश पहले से पहुंचा था. राहुल व विराट को भी रोहन ने फोन किया. राहुल व विराट का इंतजार करते-करते सभी अपना-अपने हथियार-गोली निकालकर साफ करने लगे. तभी यह भी बातचीत कर रहा था कि सावन मेले में दुकानदारों से रंगदारी वसूलने में हथियार से चमकाना है.
रंगदारी में उनलोगों का शिवगंगा इलाके का युवक रोड़ा बन रहा है. उसी ने एक अन्य की मदद से उसके खवाड़े दोस्त के साथ मारपीट भी की है. इसलिये शिवगंगा इलाके के उस युवक को रास्ते से हटा देना है. इसी बीच पुलिस ने छापेमारी कर दी. पुलिस के आने की भनक पाकर संकेत, अंकुश, रोहन व खवाड़े नाम का उसका साथी अपना-अपना हथियार समेटकर छत से कूद दिया और फरार हो गया. उसने भी अपना हथियार फेंक दिया, किंतु पुलिस उसे पकड़ लिया.
बाद में खोजबीन के दौरान पुलिस ने उसका हथियार भी बरामद कर लिया. वहीं रॉकी को भी कट्टा-गोली के साथ पुलिस ने पकड़ा. उसके बाद सोमेश को भी भागने के क्रम में पुलिस ने पकड़ लिया. अमन के बयान पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. वहीं उसके साथियों की धर पकड़ में भी जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola