बीइइओ व को-ऑर्डिनेटर पर यौन शोषण का मुकदमा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jun 2019 2:37 AM

विज्ञापन

देवघर : देवीपुर थाना क्षेत्र के एक उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय की रसोइया ने देवीपुर प्रखंड के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीइइओ) अशोक प्रसाद सिंह व बलमपुर संकुल के को-ऑर्डिनेटर मुन्ना पांडेय पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. इस संबंध में सीजेएम की अदालत में शिकायतवाद दाखिल किया गया है. इसमें रसोइया ने बताया है […]

विज्ञापन

देवघर : देवीपुर थाना क्षेत्र के एक उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय की रसोइया ने देवीपुर प्रखंड के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीइइओ) अशोक प्रसाद सिंह व बलमपुर संकुल के को-ऑर्डिनेटर मुन्ना पांडेय पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. इस संबंध में सीजेएम की अदालत में शिकायतवाद दाखिल किया गया है.

इसमें रसोइया ने बताया है कि बुढ़ई पहाड़ पर पिकनिक के बहाने ले गया व बारी-बारी से दुष्कर्म किया. यह भी खुलासा किया है कि रसोइया से हटा देने का भय दिखाकर देवघर स्थित अपने आवास पर बीइइओ ने बुला कर यौन शोषण किया. विरोध करने पर रसोइया से हटा देने धमकी दी. वह दलित समुदाय की महिला है.

इस घटना के संबंध में परिवादिनी ने उपरोक्त दोनों पदाधिकारियों पर यौन शोषण करने के आरोपों का खुलासा की है. कहा है कि दोनों पदाधिकारियों ने गांव की दो महिलाओं पर गाली-गलौज करने का आरोप है. इसे दर्ज कर सुनवाई के लिए रखा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola