मधुुपुर को जिला बनाने के लिए अब आंदोलन
Updated at : 24 Jun 2019 8:02 AM (IST)
विज्ञापन

मधुपुर : डालमिया धर्मशाला में रविवार शाम को मधुपुर जिला बनाओ कार्य समिति की एक बैठक समिति के अध्यक्ष घनश्याम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि मधुपुर को जिला बनाने के लिए आंदोलन तेज किया जायेगा. आंदोलन की रूप रेखा के लिए मंगलवार शाम को डालमिया धर्मशाला में कार्य समिति की […]
विज्ञापन
मधुपुर : डालमिया धर्मशाला में रविवार शाम को मधुपुर जिला बनाओ कार्य समिति की एक बैठक समिति के अध्यक्ष घनश्याम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि मधुपुर को जिला बनाने के लिए आंदोलन तेज किया जायेगा. आंदोलन की रूप रेखा के लिए मंगलवार शाम को डालमिया धर्मशाला में कार्य समिति की वृहद बैठक रखी जायेगी. इसके बाद धरना प्रदर्शन के अलावे मुख्यमंत्री से मिलकर एक ज्ञापन दिया जायेगा.
मौके पर घनश्याम ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के समय भी घोषणा की थी कि उनकी सरकार बनने पर मधुपुर को जिले का दर्जा दिया जायेगा. रघुरवर दास सरकार बनने के बाद भी बासुकिनाथ में मुख्यमंत्री ने मधुपुर को जिला बनाने की घोषणा की थी. लेकिन, सरकार अब तक अपने इस वादे को पूरा नहीं कर सकी है.
उन्होंने बताया कि मधुपुर से छोटे छोटे जगह वर्षों पहले जिला बन चुके हैं. लेकिन, यह इलाका काफी पिछड़ा हुआ है. इसके बाद भी सरकार ने उपेक्षित कर रखा है. उन्होंने कहा कि जिला बनाने के लिए अब संघर्ष को तेज किया जायेगा. अगर मधुपुर को जिला का दर्जा नहीं दिया तो इसका परिणाम चुनाव में नजर आयेगा. बैठक में श्याम लाल, श्रीकिशुन, धनजंय प्रसाद, चंद्र शेखर दास आदि समिति के सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




