किसानों का करायें रजिस्ट्रेशन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2019 2:49 AM
सारठ बाजार : प्रखंड सभागार में बीडीओ साकेत कुमार सिन्हा ने शनिवार को प्रखंड कर्मियों के साथ बैठक पीएम आवास, मनरेगा योजनाओं की समीक्षा की. जिसमें बीडीओ ने छह सौ लंबित आवास को अति शीध्र पूरा करने का निर्देश दिया. वहीं, मनरेगा योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि 2015-16, 16-17,17-18 के 2325 लंबित को […]
सारठ बाजार : प्रखंड सभागार में बीडीओ साकेत कुमार सिन्हा ने शनिवार को प्रखंड कर्मियों के साथ बैठक पीएम आवास, मनरेगा योजनाओं की समीक्षा की. जिसमें बीडीओ ने छह सौ लंबित आवास को अति शीध्र पूरा करने का निर्देश दिया. वहीं, मनरेगा योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि 2015-16, 16-17,17-18 के 2325 लंबित को जल्द पूर्ण करने निर्देश देते हुए कहा कि लंबित योजना पूर्ण होने पर ही नई योजनाओं की स्वीकृत की जायेगी.
मौके पर बीपीआरओ भाग्यधर पाल, जेई, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक आदि मौजूद थे.बीडीओ सह सीओ अंचल कर्मी के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना को लेकर अंचलकर्मियों को कई दिशा निर्देश देते हुए किसानों को रजिस्ट्रेशन करने का निर्देश दिया. कहा कि कृषि आशीर्वाद योजना में किसानों को ससमय लाभ मिल सके. मौके पर सीआइ संजय चौबे, हल्का सदानंद देव, प्रभु हांसदा, भुवेश चंद्र, उज्ज्वल लकड़ा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










