स्टील बक्सा लदे ट्रक रोकने में एफआइआर

देवघर : देवघर-दुमका मुख्य पथ स्थित बैजनाथपुर चौक के पास इवीएम की आशंका पर स्टील बक्सा लोड ट्रक रोकने के मामले में रिखिया थाने में एफआइआर दर्ज किया गया. सारवां अंचल के लिपिक देवेंद्र मुर्मू की शिकायत पर दर्ज किये गये इस मामले में शशांक शेखर भोक्ता, सुरेश पासवान, सुधीर दास, भूतनाथ यादव, विनोद वर्मा, […]
देवघर : देवघर-दुमका मुख्य पथ स्थित बैजनाथपुर चौक के पास इवीएम की आशंका पर स्टील बक्सा लोड ट्रक रोकने के मामले में रिखिया थाने में एफआइआर दर्ज किया गया. सारवां अंचल के लिपिक देवेंद्र मुर्मू की शिकायत पर दर्ज किये गये इस मामले में शशांक शेखर भोक्ता, सुरेश पासवान, सुधीर दास, भूतनाथ यादव, विनोद वर्मा, मुन्नम संजय, दिनेशानंद झा, सुरेश साह, रंजीत यादव, मणिकांत यादव, कृष्ण मोहन चौबे उर्फ बेनी, कुणाल राय, दिलीप यादव, नुनू झा, दीपक सिंह राजपूत, राहुल सिंह, राजेश यादव, मोहनपुर के सुनील यादव, कांग्रेस युवा अध्यक्ष नाम नहीं मालूम व 100 अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है.
जिक्र है कि 21 मई को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के आदेश पर 38 बैलेट यूनिट व 38 कंट्रोल यूनिट रखने के लिये खाली स्टील बक्से को गाड़ी (जेएच 15 एल 3692) द्वारा दुमका जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के यहां ले जा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




