देवघर : देवघर की सड़कों पर ट्रकों का आतंक, नहीं संभले, तो रौंदते हुए निकल जायेगी ट्रकें

देवघर : देवघर की सड़कों पर ट्रकों का आतंक लगातार बढ़ रहा है. इन ट्रकों पर पुलिस प्रशासन का कोई लगाम नहीं है. ऐसा लगता है कि यहां की पुलिस बड़ी घटना होने का इंतजार कर रही है. रात के 10 बजते ही जत्थे में एक साथ लगातार ट्रकें बीच शहर से तेज गति में […]
देवघर : देवघर की सड़कों पर ट्रकों का आतंक लगातार बढ़ रहा है. इन ट्रकों पर पुलिस प्रशासन का कोई लगाम नहीं है. ऐसा लगता है कि यहां की पुलिस बड़ी घटना होने का इंतजार कर रही है. रात के 10 बजते ही जत्थे में एक साथ लगातार ट्रकें बीच शहर से तेज गति में गुजरती है. स्थिति ऐसी रहती है कि आप खुद नहीं संभले तो ये ट्रकें रौंदते हुए निकल जायेगी.
पहले रात को भी ट्रकें बीच शहर की मुख्य सड़कों से नहीं गुजरती थी. वर्ष 2013 के पूर्व ट्रक सहित भारी वाहन रात को भी शहर की मुख्य सड़क से पार नहीं होती थी. पहले ट्रक समेत भारी वाहन बाइपास रोड पुरनदाहा पुल होकर गुजरती थी. पुरनदाहा पुल टूटकर 2013 में जब नया बनने लगा, तब ट्रक समेत भारी वाहनों को बीच शहर फव्वारा चौक, टावर चौक होकर डायवर्ट किया गया, तभी से रात का यह रूट हो गया.
बीच शहर में मंदिर मोड़, बजरंगी चौक, राय एंड कंपनी मोड़, टावर चौक, वीआइपी चौक पर तीखा मोड़ है. बावजूद इन स्थानों पर रात को ट्रकों समेत भारी वाहनों की रफ्तार कम नहीं होती है. ऐसे में शहर के बीच सड़कों पर ये ट्रकें रात 10 बजे के बाद मौत बनकर दौड़ती है. अगर खुद आप संभले तो ठीक, नहीं तो ट्रकें अपने रफ्तार में आपको रौंदते हुए निकल जायेगी.
हाल के तीन महीनों के अंदर ट्रकों ने बिजली पोल, ट्रांसफर्मर, हाइ मास्ट टावर में धक्का मारा है. इस दौरान घटना के बाद पुलिस की सतर्कता से ही लोगों की जान बच पायी. स्थिति ऐसी थी कि पोल टूट कर तार सड़क पर गिर गयी थी और उसमें करंट भी था. अगर समय पर घटना के दिन बिजली नहीं कटती तो कई जान भी जा सकती थी.
इसके अलावा वर्णवाल सेवासदन के पास तो तेज रफ्तार से गुजर रही ट्रक बीच में डिवाइडर तोड़ते आगे जा रही थी. करीब 15 फीट डिवाइडर तोड़कर ट्रक बीच में फंस गयी तब वहीं रुक गयी. उस दिन अगर ट्रक नहीं रुकती तो उसकी गति कई जानें भी ले लेती. बावजूद प्रशासन ने सबक नहीं लिया और इन ट्रकों के रुट को लेकर कुछ नहीं कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




