देवघर : धान खरीद में शिथिलता बरतने पर तीन पैक्स से शो-कॉज

देवघर : जिले के तीन पैक्स अध्यक्षों को धान खरीद मामले में शिथिलता बरतने को लेकर डीएसओ प्रवीण कुमार प्रकाश ने शोकॉज किया है. जिले में दस पैक्स संचालित हैं. जिसमें पिपरा पैक्स, अमडीहा पैक्स ठारीलपरा पैक्स ने अबतक धान खरीदारी शुरू नहीं की है. इन तीनों से शोकॉज पूछा गया है. सूत्रों से मिली […]
देवघर : जिले के तीन पैक्स अध्यक्षों को धान खरीद मामले में शिथिलता बरतने को लेकर डीएसओ प्रवीण कुमार प्रकाश ने शोकॉज किया है. जिले में दस पैक्स संचालित हैं. जिसमें पिपरा पैक्स, अमडीहा पैक्स ठारीलपरा पैक्स ने अबतक धान खरीदारी शुरू नहीं की है. इन तीनों से शोकॉज पूछा गया है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन पैक्सों में किसानों से धान नहीं लिया जा रहा है. किसानों को सीधे लौटा दिया जा रहा है. पैक्सों में धान नहीं लेने व पैक्सों की संख्या कम होने की वजह से किसानों को धान देने में काफी परेशानी हो रही है. जिस कारण किसान अपने धान को सीधे बाजार में बेचने को मजबूर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




