फर्जी तरीके से जमीन बेची, देवरी के पूर्व सीओ देवघर से गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jan 2019 6:55 AM
देवघर/देवरी : 138 एकड़ जमीन का फर्जी दस्तावेज तैयार कर रांची के एक निजी कंपनी को ट्रांसफर करने के आरोप में देवरी अंचल के पूर्व सीओ दिलीप महथा को गिरिडीह पुलिस ने देवघर नगर थाना क्षेत्र के सलोनाटांड़ मुहल्ले से गिरफ्तार कर लिया. बुधवार देर रात में दिलीप की गिरफ्तारी के लिए देवरी थाना प्रभारी […]
देवघर/देवरी : 138 एकड़ जमीन का फर्जी दस्तावेज तैयार कर रांची के एक निजी कंपनी को ट्रांसफर करने के आरोप में देवरी अंचल के पूर्व सीओ दिलीप महथा को गिरिडीह पुलिस ने देवघर नगर थाना क्षेत्र के सलोनाटांड़ मुहल्ले से गिरफ्तार कर लिया. बुधवार देर रात में दिलीप की गिरफ्तारी के लिए देवरी थाना प्रभारी उत्तम उपाध्याय के नेतृत्व में छापेमारी टीम देवघर पहुंची थी.
यहां नगर थाना गश्ती दल के सहयोग से दिलीप के सलोनाटांड़ स्थित आवास में छापेमारी कर उसे धर दबोचा. गिरफ्तारी के बाद देवरी पुलिस ने दिलीप को गिरिडीह कोर्ट में पेश कराया. वहां के कोर्ट के निर्देश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
- फर्जी कागजात बना कंपनी को 138 एकड़ जमीन बेचने का मामला
- बेरिया गांव निवासी बलबीर तुरी ने वर्ष 2009 में कराया था केस
- 17 हैं नामजद, गिरिडीह-धनबाद और रांची के रहनेवाले हैं आरोपी
- 2014 में रिटायर के बाद देवघर में रह रहे थे पूर्व सीओ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










