जिस शव को कंधा देने कल जुट रहे थे ग्रामीण आज उस शव को छूने को कोई नहीं था तैयार

Updated at : 05 Jan 2019 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
जिस शव को कंधा देने कल जुट रहे थे ग्रामीण  आज उस शव को छूने को कोई नहीं था तैयार

मिथिलेश सिन्हा, सारठ : बुधवार की रात निधन के बाद जिस सुरजी देवी (70) के शव का अंतिम संस्कार कराने कल तक जो लोग सुलतानगंज ले जा रहे थे, हादसे के बाद उसी महिला के शव को कोई कंधा तक नहीं देना चाह रहा था. घटना में पांच लोगों की मौत ने ग्रामीणों को इस […]

विज्ञापन
मिथिलेश सिन्हा, सारठ : बुधवार की रात निधन के बाद जिस सुरजी देवी (70) के शव का अंतिम संस्कार कराने कल तक जो लोग सुलतानगंज ले जा रहे थे, हादसे के बाद उसी महिला के शव को कोई कंधा तक नहीं देना चाह रहा था. घटना में पांच लोगों की मौत ने ग्रामीणों को इस कदर अंदर से झकझोर दिया कि वे महिला के शव का अंतिम संस्कार कराने को तैयार नहीं थे.
ग्रामीणों ने शव को गुरुवार की रात पालोजोरी थाना में रख दिया. इसके बाद पुलिस ने भी संवेदना नहीं दिखायी व शव उठा कर गांव की गली में रख दी. गांव में शव रखे जाने के बाद किसी ग्रामीण ने उसे हाथ लगाना तक मुनासिब नहीं समझा.
गांव की गली में पड़े शव को कफन चढ़ाने के लिए कोई तैयार नहीं था. सूचना मिलने के बाद कृषि मंत्री ने ग्रामीणों को समझाया तब कहीं जाकर लोग अंतिम संस्कार को तैयार हुए.
कृषि मंत्री के समझाने के बाद हुआ अंतिम संस्कार
दुर्घटना में घायल रांगाटांड़ निवासी पंचम मंडल (58) की रिम्स में शुक्रवार की शाम इलाज के दौरान मौत हो गयी. हादसे के बाद पंचम मंडल की हालत गंभीर बनी हुई थी. बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया था.
पंचम मंडल के इलाज के दौरान दोनों बेटे गणेश मंडल व हलधर मंडल रांची में ही मौजूद थे. पंचम मंडल को रिम्स में वेंटिलेटर पर रखा गया था. पंचम बेटों के साथ खेती बाड़ी कर जीवनयापन करते थे. पति की मौत के बाद शोभा देवी का बुरा हाल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola