देवघर : फ्लैट रजिस्ट्री में देना होगा मकान व रोड का गूगल मैप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2018 9:59 AM

विज्ञापन

देवघर : मकान व फ्लैट की खरीद-बिक्री करने के लिए रजिस्ट्री में अब गूगल मैप भी लगाना होगा. निबंधन विभाग ने खरीद-बिक्री होने वाले मकान व फ्लैट से रोड की स्थिति की जानकारी के लिए रोड का गूगल मैप को भी अनिवार्य कर दिया है. इसके साथ ही मकान व फ्लैट का फोटो समेत ट्रेस […]

विज्ञापन
देवघर : मकान व फ्लैट की खरीद-बिक्री करने के लिए रजिस्ट्री में अब गूगल मैप भी लगाना होगा. निबंधन विभाग ने खरीद-बिक्री होने वाले मकान व फ्लैट से रोड की स्थिति की जानकारी के लिए रोड का गूगल मैप को भी अनिवार्य कर दिया है. इसके साथ ही मकान व फ्लैट का फोटो समेत ट्रेस नक्शा भी अनिवार्य रूप देना होगा. आवश्यकता पड़ने पर निबंधन विभाग के सब रजिस्ट्रार निरीक्षण भी करने स्थल पर जायेंगे. इसमें किसी प्रकार की त्रुटि पाये जाने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी होगी. निबंधन विभाग के निर्देश पर सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ने रजिस्ट्री ऑफिस में नोटिस भी चिपका दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola