देवघर : बच्ची की मौत पर बवाल, दर्जनों वाहनों का शीशा तोड़ा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
अज्ञात के खिलाफ रोड जाम करने, गाड़ियों के शीशा तोड़ने व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने की एफआइआर देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी-डाबरग्राम बाइपास सड़क पर बसुवाडीह गांव के समीप तेल टैंकर की चपेट में आने से दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने करीब डेढ़ […]
विज्ञापन
अज्ञात के खिलाफ रोड जाम करने, गाड़ियों के शीशा तोड़ने व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने की एफआइआर
देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी-डाबरग्राम बाइपास सड़क पर बसुवाडीह गांव के समीप तेल टैंकर की चपेट में आने से दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी.
घटना के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम कर दिया. साथ ही जाम में फंसे दर्जनों बसों व ट्रकों के शीशे तोड़ दिये. वहीं बसों में सवार यात्रियों के साथ मारपीट भी की गयी. दो वर्षीय तन्नु कुमारी जसीडीह थाना क्षेत्र के बसुवाडीह गांव में अपने नाना के घर रह रही थी. बच्ची का घर बांका जिले के बौसी थाना अंतर्गत करारा गांव की रहनेवाली है. बच्ची शुक्रवार की सुबह खेलने के लिए घर से निकली थी. इसी दौरान जसीडीह आइओसीएल से गिरिडीह की ओर जा रहे टैंकर (जेएच 10 एएन 3174) ने गाड़ी को साइड देने में बच्ची को कुचल दिया. इससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी. परिजन बच्ची को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां बच्ची की मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों ने बच्ची के शव को सड़क पर रख कर जाम कर दिया तथा मुआवजे की मांग करने लगे.
वहीं घटना के बाद ग्रामीणों ने टैंकर व चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. वहीं जाम के दौरान कुछ लोगों ने जाम में फंसी गाड़ियों के शीशे लोहे के रड़ व लाठी से तोड़ दिये. इसके दौरान जसीडीह थाना के पुलिस पदाधिकारी ने परिजनों व ग्रामीणों काे काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं माने. इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करने के बाद मामला शांत कराया. इस दौरान जसीडीह थाना के एसआइ करण सिंह, एएसआइ गगन मित्रों, आरसी चौधरी, रामनंदन सिंह ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
उधर, घटना को लेकर जसीडीह इंस्पेक्टर डीएन आजाद ने बताया कि देर शाम को बच्ची के नाना के बयान पर दुर्घटना को लेकर एफआइआर दर्ज कर ली गयी है. इसके अलावा एएसआइ रामानंद सिंह के बयान पर अज्ञात के खिलाफ रोड़ जाम करने, गाड़ियों के शीशा तोड़ने व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने को लेकर एफआइआर दर्ज किया गया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन