देवघर : बाबा को लगा दही-चूड़ा का भोग
Updated at : 26 Nov 2018 9:34 AM (IST)
विज्ञापन

एक माह तक अर्पित होगा श्रीयंत्र मंदिर में दही-चूड़ा देवघर : धार्मिक नगरी देवघर में बाबा की जीवंत रूप में पूजा की जाती है. यहां मौसम के अनुसार भोग अर्पित करने की परंपरा है. अगहन मास कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि रविवार को नवान्न पर बाबा की विशेष पूजा की गयी तथा दही-चूड़ा भोग लगाया गया. […]
विज्ञापन
एक माह तक अर्पित होगा श्रीयंत्र मंदिर में दही-चूड़ा
देवघर : धार्मिक नगरी देवघर में बाबा की जीवंत रूप में पूजा की जाती है. यहां मौसम के अनुसार भोग अर्पित करने की परंपरा है. अगहन मास कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि रविवार को नवान्न पर बाबा की विशेष पूजा की गयी तथा दही-चूड़ा भोग लगाया गया.
इसके बाद साकल भाेग लगाया. बाबा काे मंदिर पुजारी नीमाय चांद झा ने सरकारी पूजा के बाद दही-चूड़ा का भोग लगाया. अब एक माह तक बाबा बैद्यनाथ के नाम से श्रीयंत्र मंदिर में दही-चूड़ा का भोग लगेगा. इसका समापन पूस मास कृष्ण पक्ष द्वितीया को किया जायेगा. बाबा बैद्यनाथ को नवान्न पर दही-चूड़ा भोग अर्पित करने के बाद आसपास के मठ-मंदिरों में नवान्न पूजा की जायेगी.
वहीं रात में गर्भ गृह में मेखला लगाया जायेगा. पूरा मंदिर परिसर सुबह में भक्तों से भरा रहा. सभी भक्तों को मानसरोवर फुट ओवर ब्रिज से मंदिर गर्भ-गृह प्रवेश कराया गया. पूजा में पंडा धर्मरक्षिणी सभा, मंदिर प्रशासन सराहनीय भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




