आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आज देवघर में

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2018 10:08 AM

विज्ञापन

देवघर : आरएसएस के सर संघचालक डाॅ मोहन मधुकर राव भागवत रविवार को भागलपुर दौरा के दौरान दो घंटे देवघर में रहेंगे. इस दौरान सत्संग आश्रम व रिखिया आश्रम जायेंगे. वह गिरिडीह से सड़क मार्ग से सुबह में देवघर आयेंगे. एक कार्यकर्ता के आवास पर ठहरेंगे. इसके बाद सुबह लगभग 10:30 बजे सत्संग जायेंगे. वहां […]

विज्ञापन
देवघर : आरएसएस के सर संघचालक डाॅ मोहन मधुकर राव भागवत रविवार को भागलपुर दौरा के दौरान दो घंटे देवघर में रहेंगे. इस दौरान सत्संग आश्रम व रिखिया आश्रम जायेंगे. वह गिरिडीह से सड़क मार्ग से सुबह में देवघर आयेंगे.
एक कार्यकर्ता के आवास पर ठहरेंगे. इसके बाद सुबह लगभग 10:30 बजे सत्संग जायेंगे. वहां पर श्रीश्री आचार्य देव व बबाय दा से बात करेंगे. इसके बाद रिखिया आश्रम के लिए रवाना होंगे. वहां स्वामी सत्यानंद महाराज की समाधि का दर्शन करेंगे. स्वामी सत्संगी जी से बात करेंगे. यहां से भागलपुर में आयोजित आरएसएस महानगर कार्यक्रम के लिए रवाना हो जायेंगे.
इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की जा रही है. सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है. रातभर पुलिस गश्ती करती रही.
मोहन भागवत के काफिले में चलेगी मेडिकल टीम : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के काफिले के साथ-साथ मेडिकल टीम भी चलेगी. मेडिकल टीम एंबुलेंस व इमरजेंसी दवा सहित पूरी व्यवस्था के साथ रहेगी. उक्त एंबुलेंस में एक डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी व अन्य रहेंगे. ऑक्सीजन सिलिंडर व ब्लड भी उपलब्ध रहेगा. इसके लिये अस्पताल कार्यालय द्वारा तैयारी कर ली गयी है. मेडिकल टीम भिरखीबाद अपने जिले की सीमा से ही काफिले के साथ-साथ चलेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola