बगैर मिट्टी के भी होगी सब्जियों की खेती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Aug 2018 4:59 AM
देवघर : झारखंड के किसान इजरायल में कम पानी के साथ-साथ बगैर मिट्टी के खेती का भी गुर सीख रहे हैं. किसानों के दल में शामिल देवघर प्रखंड पदनबेहरा गांव के किसान वकील यादव अपने साथियों के साथ बुधवार को इजराइल में तेल अबीब के ग्रामीण क्षेत्रों में खेती की जानकारी ली. वकील ने फोन […]
देवघर : झारखंड के किसान इजरायल में कम पानी के साथ-साथ बगैर मिट्टी के खेती का भी गुर सीख रहे हैं. किसानों के दल में शामिल देवघर प्रखंड पदनबेहरा गांव के किसान वकील यादव अपने साथियों के साथ बुधवार को इजराइल में तेल अबीब के ग्रामीण क्षेत्रों में खेती की जानकारी ली. वकील ने फोन पर बताया कि इजरायल में बारिश नहीं होने के कारण यहां समुद्र के पानी को रिसाइकलिंग कर लोग पीने से लेकर स्नान व खेती तक में उपयोग करते हैं. पूरे इजराइल में अंडरग्राउंड पाइप का जाल बिछाया गया है. पाइप के जरिये घर-घर व गांव-गांव तक जलापूर्ति होती है. यहां पानी बर्बाद करने करने वाले को पानी से वंचित तक रखने का प्रावधान है. ड्रीप एरिगेशन (बूंद-बूंद सिंचाई )से यहां खेती में कैसे क्रांति आयी है, यह देखने का अवसर मिला है. मिट्टी में पानी की अधिक खपत होने की वजह से इजरायइल में स्वायल लेस (बगैर मिट्टी) के खेती की तकनीक अपनायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










