बाबा मंदिर कर्मियों की ड्यूटी में फेरबदल

Updated:
विज्ञापन

देवघर : बाबा मंदिर में वर्षों से एक जगह जमे कर्मचारियों की ड्यूटी में बदलाव किया गया है. इस बदलाव से सभी कर्मचारियों में खलबली है. वर्तमान में सात कर्मचारियों को शीघ्र दर्शनम कांउटर में कूपन काटने की ड्यूटी लगायी है. ड्यूटी चार्ट दो पाली के लिए बना है. पहला सुबह सात बजे से एक […]

विज्ञापन
देवघर : बाबा मंदिर में वर्षों से एक जगह जमे कर्मचारियों की ड्यूटी में बदलाव किया गया है. इस बदलाव से सभी कर्मचारियों में खलबली है. वर्तमान में सात कर्मचारियों को शीघ्र दर्शनम कांउटर में कूपन काटने की ड्यूटी लगायी है. ड्यूटी चार्ट दो पाली के लिए बना है. पहला सुबह सात बजे से एक बजे तक दूसरा एक बजे से मंदिर का पट बंद होने तक ड्यूटी लगायी गयी है. इसके लिए सातों कर्मचारियों को पत्र दे दे दिया गया है. पत्र की प्रतिलिपि डीसी के अलावा मंदिर के सभी सहायक प्रभारी व लेखापाल को दी गयी है.
पत्र में कर्मचारियों को मंदिर लेखापाल से कूपन प्राप्त कर त्रिलोक सिक्यूरिटी से समन्वय स्थापित कर बार कोड लेेने से कूपन काटने, कूपन की गिनती व पैसे को मिलाकर हर दिन जमा करने तक का निर्देश दिया गया है. किसी भी प्रकार की गड़बड़ी व पैसे कम होने पर कर्मचारी को स्वयं भरना होगा. कर्मचारियों का ड्यूटी चार्ट : सुबह सात बजे से एक बजे तक काउंटर नंबर एक पर सोना कुमार सिन्हा, काउंटर नंबर दो पर सुबोध कुमार वर्मा, काउंटर नंबर तीन पर सागर कुमार व चार पर संजय नारायण मिश्र को लगाया गया है. वहीं एक बजे से पट बंद होने तक काउंटर नंबर एक पर पारस कुमार झा व दो नंबर पर सुधीर कुमार रमानी को लगाया गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola