नाबालिग का अपहरण कर बेयासी जंगल में किया रेप

Updated at : 20 Aug 2018 8:17 AM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग का अपहरण कर बेयासी जंगल में किया रेप

रांची/ बेड़ो : नरकोपी थाना क्षेत्र में सातवीं की छात्रा (14 वर्ष ) का तीन युवकों द्वारा अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चार घंटे के अंदर छात्रा को बेयासी जंगल से बरामद कर लिया. हालांकि अपहर्ता और दुष्कर्म के आरोपी भागने […]

विज्ञापन
रांची/ बेड़ो : नरकोपी थाना क्षेत्र में सातवीं की छात्रा (14 वर्ष ) का तीन युवकों द्वारा अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चार घंटे के अंदर छात्रा को बेयासी जंगल से बरामद कर लिया. हालांकि अपहर्ता और दुष्कर्म के आरोपी भागने में सफल रहे.
इस संबंध में परिजनों के साथ थाना गयी छात्रा के बयान पर नरकोपी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी में छात्रा ने कहा है कि तैयब अंसारी, मोबिन अंसारी व चरकू अंसारी बहला-फुसला कर एक बाइक से गांव से उसका अपहरण कर बेयासी जंगल में ले गये. इसके बाद वहां बने एक घर में तैयब अंसारी व मोबिन अंसारी ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया़ जबकि चरकू ने अश्लील हरकत की़ छात्रा ने घटना की जानकारी घरवालों को देने की बात कही तो उसे जान मारने की धमकी भी दी गयी़
इधर, छात्रा द्वारा दुष्कर्म किये जाने का आरोप लगाने के बाद पुलिस ने रविवार को सदर अस्पताल रांची में उसकी मेडिकल जांच करायी. इस संबंध में उसके परिजनों ने बताया कि सोमवार को छात्रा का अदालत में 164 का बयान दर्ज किया जायेगा़ इधर डीएसपी संजय कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है़, जिसमें नरकोपी और बेड़ो थाना के पुलिस पदाधिकारियों को रखा गया है. टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है़ वहीं छात्रा को पुलिस संरक्षण में रखा गया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola