केसरिया सैलाब पर हुई मंिदर में पानी की बौछार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Aug 2018 4:32 AM
देवघर : श्रावणी मेले की तीसरी सोमवारी को बाबाधाम में कांवरियों की अप्रत्याशित भीड़ रही. कांवरियों के सैलाब के आगे सुरक्षा में तैनात किये गये 10 हजार से ज्यादा जवान, एक हजार से ज्यादा दंडाधिकारी, अधिकारी, पदाधिकारी सहित तमाम प्रशासनिक इंतजाम फीका पड़ गया था. कांवरियों की कतार 15 किमी दूर कमैठा तक पहुंच गयी […]
देवघर : श्रावणी मेले की तीसरी सोमवारी को बाबाधाम में कांवरियों की अप्रत्याशित भीड़ रही. कांवरियों के सैलाब के आगे सुरक्षा में तैनात किये गये 10 हजार से ज्यादा जवान, एक हजार से ज्यादा दंडाधिकारी, अधिकारी, पदाधिकारी सहित तमाम प्रशासनिक इंतजाम फीका पड़ गया था. कांवरियों की कतार 15 किमी दूर कमैठा तक पहुंच गयी थी. वहीं बाबा मंदिर के आसपास की गलियों में सिर्फ गेरुआवस्त्रधारी ही दिख रहे थे. तीसरी सोमवारी पर करीब ढाई लाख कांवरियों ने जलार्पण किया.
सोमवारी पर सरकारी पूजा के बाद जलार्पण अहले सुबह 3.50 बजे शुरू हुआ. वहीं दुम्मा प्रवेश द्वार से कांवरियों के आने का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा. कांवरियों के बढ़ते दबाव के बाद बाबा मंदिर में भीड़ नियंत्रण के लिए छड़ी चलायी गयी तथा रह-रह कर पानी की बौछारें की गयी. इस बीच संताल परगना की आइजी सुमन गुप्ता को जलार्पण कराने के लिए कांवरियों की भीड़ को कुछ देर के लिए रोक दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










