हरिलाजोड़ी में बांस के सहारे तार बांध कर दी गयी खानापूर्ति

Updated:
विज्ञापन

झुके हुए बिजली तार को नहीं किया गया ऊपर देवघर : विद्युत विभाग की लापरवाही व खानापूर्ति से हरिलाजोड़ी मंदिर के पास कभी भी हादसा हो सकता है. हरिलाजोड़ी मंदिर को जिस तार से कनेक्शन दिया गया है, वह तार झुकी हुई है. कनेक्शन सही ढंग से नहीं मिलने के कारण श्रावणी मेले में भी […]

विज्ञापन

झुके हुए बिजली तार को नहीं किया गया ऊपर

आपके शहर में

विज्ञापन
देवघर : विद्युत विभाग की लापरवाही व खानापूर्ति से हरिलाजोड़ी मंदिर के पास कभी भी हादसा हो सकता है. हरिलाजोड़ी मंदिर को जिस तार से कनेक्शन दिया गया है, वह तार झुकी हुई है. कनेक्शन सही ढंग से नहीं मिलने के कारण श्रावणी मेले में भी पिछले तीन दिनों तक अंधेरे में रहा. शुक्रवार को विद्युत विभाग के जेइ के मौजूदगी में तार में केवल चार बांस की फराटी बांधकर खानापूर्ति कर दी गयी. तार को नये पोल से ऊंचा करने के बजाये बांस का सहारा देकर विभाग की टीम लौट गयी.
शनिवार को स्थानीय पुरोहित गुलाबशंकर झा, दुर्लब झा, मुखिया अमर पासवान, संजय झा आदि ने विभाग के इस रवैये पर नाराजगी प्रकट की गयी. मुखिया ने कहा कि विद्युत विभाग के जेइ अरविंद सिंह कभी समस्या पर गंभीरता नहीं दिखाते हैं, उन्हें हटाने की मांग एमडी से की जायेगी.
भुरभुरा मोड़ से रिखिया तक बिजली गुल
शनिवार की दोपहर से रात तक श्रावणी मेला में भी मेला क्षेत्र के भुरभुरा मोड़ समेत रिखिया फिडर के बलसरा, कालिका विहार, पुनसिया, पिंडरा, कोड़ाबांध, चिरोडीह, हरिलाजोडी़, रिखिया, नया चितकाठ समेत दर्जनों गांवों में बिजली हर दो घंटे में कटती रही. रात आठ बजे से भी बिजली इस इलाके में कट गयी. इसकी सूचना इस इलाके के मिस्त्री अर्जुन राणा को देने के लिए लोगों ने दोपहर से ही फोन किया, लेकिन मिस्त्री ने फोन बंद रखा था. अक्सर इस रिखिया फीडर में बिजली कटी रहती है, जेइ को सूचना देने के बाद भी पहल नहीं होती है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola