छह माह में ही टूट गयी 20 करोड़ की सड़क, एक दागी इंजीनियर के सिंडिकेट से हुआ है काम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

देवघर : पथ निर्माण विभाग से निर्मित पर्यटन स्थल बुढ़ई से जमुआ होते हुए बिहार सीमा तक जानेवाली नयी सड़क छह माह में भरभरा कर टूट गयी है. सात सितंबर 2016 को श्रम मंत्री राज पलिवार ने करीब 20 करोड़ रुपये की लागत वाली इस सड़क का शिलान्यास किया था. पुल के साथ 9.90 किलोमीटर […]
विज्ञापन
देवघर : पथ निर्माण विभाग से निर्मित पर्यटन स्थल बुढ़ई से जमुआ होते हुए बिहार सीमा तक जानेवाली नयी सड़क छह माह में भरभरा कर टूट गयी है. सात सितंबर 2016 को श्रम मंत्री राज पलिवार ने करीब 20 करोड़ रुपये की लागत वाली इस सड़क का शिलान्यास किया था. पुल के साथ 9.90 किलोमीटर लंबी इस सड़क का कार्य 14 माह में पूरा हुआ.
अब छह माह में ही सड़क जवाब दे गयी. बुढ़ई पहाड़ से कुछ दूर पहले सड़क इस तरह टूटी है, जैसे कोई त्रासदी या भूकंप आया हो. विभाग ने बेहतर बनाने के लिए इस सड़क की चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का प्राक्कलन तैयार किया था, लेकिन सड़क कितनी मजबूत बनी थी यह तस्वीर ही बयां कर रही है.
करीब 100 फीट तक सड़क कहीं टूटी गयी है तो कहीं गड्ढे में तब्दील हो गयी है. सड़क इस तरह से धंसी है जैसे अलकतरा के नीचे केवल मिट्टी ही डालकर छोड़ दी गयी है. 20 करोड़ की सड़क की यह हालत इसमें प्रयोग किये गये मेटेरियल की गुणवत्ता के साथ-साथ अभियंताओं की निगरानी पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है.
क्या सड़क में मापदंड के अनुसार मेटेरियल नहीं लगाये थे, क्या मेटेरियल की जांच केवल कागज पर ही कर ली गयी थी. इन सभी बिंदुओं पर जवाब अब पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










