सावन में होना था पहला फेज चालू , कचरा प्रबंधन प्लांट शुरू होने में और लगेगा वक्त
Updated at : 04 Aug 2018 7:48 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : शहरवासियों को कचरा से मुक्ति मिलने में अभी दो माह और इंतजार करना होगा. पछियारी कोठिया में कचरा प्रबंधन प्लांट स्थापित करने की प्रक्रिया चल ही रही है. यह अक्तूबर माह में बन कर तैयार होगा. अभी प्लांट का बेसमेंट ही तैयार हो रहा है. बेसमेंट बनने के बाद ही काम में तेजी […]
विज्ञापन
देवघर : शहरवासियों को कचरा से मुक्ति मिलने में अभी दो माह और इंतजार करना होगा. पछियारी कोठिया में कचरा प्रबंधन प्लांट स्थापित करने की प्रक्रिया चल ही रही है. यह अक्तूबर माह में बन कर तैयार होगा. अभी प्लांट का बेसमेंट ही तैयार हो रहा है. बेसमेंट बनने के बाद ही काम में तेजी आ पायेगी.
श्रावणी मेले में पहला फेज चालू होने की बात थी. मेला शुरू होने से काम की गति में धीमी हो गयी है. प्लांट नहीं बनने से सूडा की ओर भेजी गयी 74 गाड़ियां बेकार पड़ी हैं. 74 गाड़ियों को डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए भेजा गया है. इसमें कुछ गाड़ियों को छोड़ सभी गाड़ियां प्लांट में रखी गयी हैं.
श्रावणी मेले में होता फायदा
श्रावणी मेला में देवघर में सर्वाधिक कचरा होता है. इस माह में प्लांट के स्थापित होने से नगर निगम को अधिक लाभ मिलता. कचरा से खाद व ऊर्जा बनता. इस खाद को मार्केट में बेचा जाता. इससे नगर निगम की आमदनी में बढ़ोतरी होती.
कहते हैं विभाग के लोग
एमएसडब्लूएम के दिलीप श्रीवास्तव ने कहा कि प्लांट का काम तेजी से चल रहा है. यह दो फेज में चालू होगा. पहला फेज अक्तूबर माह में तैयार हो पायेगा.
पछियारी कोठिया में कचरे का लग रहा अंबार
शहर से कचरा को उठा कर पछियारी कोठिया में फेंका जा रहा है. इससे प्लांट के कई हिस्सों में कचरे का अंबार लग रहा है. कचरा का निष्पादन नहीं होने से बदबू फैल रही है.
कहते हैं नोडल पदाधिकारी
नोडल पदाधिकारी प्रकाश मिश्रा ने बताया कि साढ़े पांच सौ कराेड़ की लागत से पीपीपी मोड पर प्लांट को बैठाया जा रहा है. यह 20 वर्ष ध्यान में रख कर तैयार किया जा रहा है. इसे चालू होने में कुछ तकनीकी दिक्कत आ रही है, इसलिए कुछ देर लग रहा है. इसमें एमएसडब्लूएम के साथ करार है. इसके चालू होने से शहर के कचरा को गला कर खाद व ऊर्जा बनाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




