नहाने के दौरान नदी में बच्चा लापता

Updated:
विज्ञापन

मधुपुर : मिसरना पंचायत में पतरो नदी के लोहराजोर घाट पर पुल के नीचे गड्डे में नहाने के क्रम में 13 वर्षीय नबी बक्श रोड निवासी मो अरमान के नदी में डूब जाने की खबर है. वह लापता है. स्थानीय लोगों ने उसे ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके. उसके बाद सिकटिया […]

विज्ञापन
मधुपुर : मिसरना पंचायत में पतरो नदी के लोहराजोर घाट पर पुल के नीचे गड्डे में नहाने के क्रम में 13 वर्षीय नबी बक्श रोड निवासी मो अरमान के नदी में डूब जाने की खबर है. वह लापता है. स्थानीय लोगों ने उसे ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके. उसके बाद सिकटिया बराज से गोताखोरों को बुलाया गया. देर रात तक गोताखोर उसे ढूंढने में लगे थे.
घटना की सूचना शहर में आग की तरह फैल गयी. उसके परिजनों को घटना की सूचना अन्य साथियों के ने दी. आनन-फानन में अरमान के पिता मौलाना मुस्लिम अख्तर सिवानी उसे ढूंढने के लिए नदी पहुंचे, लेकिन शाम हो जाने के कारण उसे ढूंढ नही सके. उसके बाद लाइट लगवायी गयी. कई तैराकों ने खोजने की कोशिश की, लेकिन गहराई काफी अधिक होने के कारण उसे खोजा नहीं जा सका. सूचना पर मधुपुर थाना के एसआइ महेंद्र प्रसाद चौहान बल में साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि घटना स्थल से साइकिल व कपड़े मिले हैं. पूर्व मंत्री हाजी हुसैन समेत मोहल्लेवासी घटना स्थल पर पहुंचे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola