डायल करें 108, हाजिर होगी एंबुलेंस
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :17 Jun 2018 6:13 AM
विज्ञापन

देवघर : जिले में स्वास्थ्य सेवा में सुधार लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से डायल 108 एंबुलेंस सेवा की शुरुआत कर दी गयी है. सीएस डॉ कृष्ण कुमार ने बताया कि जिले में डायल 108 के तहत फिलहाल चार एंबुलेंस चलेगी. श्रावणी मेला से पहले एंबुलेंस बढ़ाया जायेगा. उन्होंने बताया कि यह सेवा […]
विज्ञापन
देवघर : जिले में स्वास्थ्य सेवा में सुधार लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से डायल 108 एंबुलेंस सेवा की शुरुआत कर दी गयी है. सीएस डॉ कृष्ण कुमार ने बताया कि जिले में डायल 108 के तहत फिलहाल चार एंबुलेंस चलेगी. श्रावणी मेला से पहले एंबुलेंस बढ़ाया जायेगा. उन्होंने बताया कि यह सेवा फिलहाल देवघर सदर अस्पताल, मधुपुर, सारठ तथा पालाजोरी सीएचसी में शुरू की गयी है. जल्द ही सभी सीएचसी में यह सेवा शुरू कर दी जायेगी. सेवा एक लाख की आबादी पर एक एंबुलेंस सेवा दी जायेगी.
एंबुलेंस में होंगी यह सुविधा: हाइटेक एंबुलेंस में एक एएनएम, एनेस्थीसिया, ओटी असिस्टेंट, ड्रेसर के अलावा जीवन रक्षक दवा व उपकरण, कुशल स्टाफ भी रहेंगे. ताकि मौके पर मरीज या घायल का प्राथमिक उपचार किया जा सके.
एेसे बुलाएं एंबुलेंस: गंभीर बीमारी, तबीयत बिगड़ने या फिर दुर्घटना के वक्त 108 नंबर पर डायल करें. नंबर डायल करते ही कुछ जरूरी जानकारी मांगी जायेगी. जानकारी मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंचकर मरीज या घायल को अस्पताल पहुंचा देगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










