एटीएम कार्ड से 40 हजार की अवैध निकासी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2018 2:32 AM
देवघर : करनीबाग निवासी विनय कुमार चौधरी के एटीएम कार्ड से 12 फरवरी को 40 हजार रुपये की अवैध निकासी हो गयी. इस संबंध में विनय ने अज्ञात के खिलाफ साइबर थाने में लिखित शिकायत दी है. जिक्र है कि उनके एसबीआइ पीबी शाखा से 40 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी है. […]
देवघर : करनीबाग निवासी विनय कुमार चौधरी के एटीएम कार्ड से 12 फरवरी को 40 हजार रुपये की अवैध निकासी हो गयी. इस संबंध में विनय ने अज्ञात के खिलाफ साइबर थाने में लिखित शिकायत दी है. जिक्र है कि उनके एसबीआइ पीबी शाखा से 40 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी है. इस संबंध में मोबाइल पर एसएमएस आया तब उन्हें जानकारी हुई.
उनके बैंक खाते से रुपया किसी ठाकुर दास के एकाउंट में ट्रांसफर किया गया है. विनय के अनुसार वे अपने एटीएम कार्ड से रुपया निकासी करने 12 फरवरी को एसबीआइ एटीएम प्रिंस लॉज गये. एटीएम कार्ड से प्रोसेस करने के बाद मशीन हैंग कर गया. 10 मिनट इंतजार करने के बाद वे दूसरे एटीएम काउंटर में चले गये. इसी बीच उन्हें 40 हजार रुपये अवैध निकासी का एसएमएस आ गया. समाचार लिखे जाने तक साइबर थाना की पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










