देर रात सीअो ने बांटे 125 कंबल

Updated:
विज्ञापन

देवघर : पोचा की मौत के बाद प्रशासनिक तबके से अजीब बातें सामने आयी. गरीब हरिजन का घर तोड़ते वक्त प्रशासनिक पदाधिकारी तनिक भी नहीं हिचके. मगर जब उस गांव में शुक्रवार-शनिवार को चंद्र राय की पत्नी देवकी देवी(42) की अौर सोमवार की सुबह पोचा मांझी की मौत हो गयी. तो प्रशासन की अोर से […]

विज्ञापन

देवघर : पोचा की मौत के बाद प्रशासनिक तबके से अजीब बातें सामने आयी. गरीब हरिजन का घर तोड़ते वक्त प्रशासनिक पदाधिकारी तनिक भी नहीं हिचके. मगर जब उस गांव में शुक्रवार-शनिवार को चंद्र राय की पत्नी देवकी देवी(42) की अौर सोमवार की सुबह पोचा मांझी की मौत हो गयी. तो प्रशासन की अोर से चुपके से रात सर्द होने के बाद सीअो जयवर्धन व उनके मातहत सवा सौ कंबल लेकर बाबुपुर गांव पहुंचे. पोचा की लाश जलाकर लौटे जब ठंड में कांप रहे थे. तब सीअो ने लगभग 125 लोगों को कंबल अोढ़ाकर सांत्वना देने का प्रयास किया. ग्रामीणों के लिए यह नजारा किसी आश्चर्य से कम नहीं था.

मुआवजे का सच
विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी सुधीर दास के निर्देश पर भवन निर्माण विभाग के जेई ने मकान का किया था मूल्यांकन
भूदान की थी जमीन, इसलिए मकान का नहीं मिलेगा मुआवजा
पोचा मांझी तीन भाई, भाई मांगन के नाम से बना मुआवजे की राशि
प्रशासन की अोर से अवार्डी को मिला महज 48.07 लाख
पिता स्व राम मांझी के नाम से थी जमीन, पांच हिस्सों में बंटवारे के बाद पोचा के हिस्से में आया 9.6 लाख
बंटवारा के चार बराबर हिस्सों (दो बेटियां, एक बेटा व पति-पत्नी के बीच) में बंटता यह राशि
मगर वो राशि भी हाथ में नहीं आयी, चल बसा पोचा
मृत्यु के बाद बेटे ने पहले ही दिन भोजन के लिए चूल्हे पर चढ़ाया 20 किलो का चावल व दाल
पोचा की मौत के बाद सीअो ने कहा था 56 लाख का मिला था मुआवजा
जमीन के मुआवजा के तौर पर 48 लाख व मकान के बदले 10.30 लाख
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola