भारत गैस गोदाम से साढ़े तीन लाख की लूट

Updated:
विज्ञापन

देवघर : बैजनाथपुर-कुंडा बाइपास रोड पर नगर थानांतर्गत खोरादह में स्थित भारत गैस एजेंसी (मॉडर्न इंटरप्राइजेज) के गोदाम से चार अपराधियों ने संध्या 5:40 बजे पिस्तौल का भय दिखाकर 352470 रुपये लूट लिये. घटना अंजाम देने के बाद अपराधी पूरब की तरफ भाग निकले. गेट बंद कर अंदर में गोदाम कैशियर सारवां थाना क्षेत्र के […]

विज्ञापन

देवघर : बैजनाथपुर-कुंडा बाइपास रोड पर नगर थानांतर्गत खोरादह में स्थित भारत गैस एजेंसी (मॉडर्न इंटरप्राइजेज) के गोदाम से चार अपराधियों ने संध्या 5:40 बजे पिस्तौल का भय दिखाकर 352470 रुपये लूट लिये. घटना अंजाम देने के बाद अपराधी पूरब की तरफ भाग निकले. गेट बंद कर अंदर में गोदाम कैशियर सारवां थाना क्षेत्र के नकटी गांव निवासी अशोक कुमार सिंह सहयोगी कैलाश कुमार उर्फ गुड्डू के साथ दिन भर के सेल का पैसा मिलान कर रहे थे,

तभी हाथ में पिस्तौल चमकाते हुए चार अपराधी दीवार फांदकर अंदर घुसे. वे लोग कुछ समझते, तब तक कैलाश को दोनों तरफ से दो अपराधियों ने कनपट्टी पर पिस्तौल सटा दिया. तीसरे अपराधी ने अशोक को पिस्तौल सटाकर कब्जे में लिया और चौथे अपराधी ने टेबुल के दराज से सारे पैसे निकालकर एक थैले में भर लिया. इसके बाद अशोक व कैलाश की मोबाइल भी छीन लिया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी गेट खोलकर निकलने लगे.

भारत गैस गोदाम से…
उसी दौरान हो-हल्ला सुनकर सामने के से शंकर राउत देखने के लिये गेट के पास पहुंचा. अपराधियों ने उसे नीचे धकेल दिया और बाहर निकल गये. इसके बाद बाहर खड़ी लाल व ब्लू रंग की अपाची पर बैठकर पूरब की तरफ भाग निकले. मामले की सूचना पाकर एसडीपीओ दीपक कुमार पांडेय, नगर थाना प्रभारी विनोद कुमार तुरंत पुलिस-बलों के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच में जुट गये. समाचार लिखे जाने तक नगर थाना में एफआइआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola