चीफ जस्टिस ने बाबा का किया रुद्राभिषेक
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर : झारखंड के एक्टिंग चीफ जस्टिस डीएन पटेल गुरुवार को देवघर पहुंचे. उन्होंने सपरिवार बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना की. बाबा मंदिर कार्यालय में उनके पुश्तैनी पुरोहित गुजारी पंडा के वंशज सुधीर नरौने के नेतृत्व में वैदिक पंडितों ने मंत्रोचारण के साथ संकल्प पूजा कराया. उसके बाद पुरोहितों ने चीफ जस्टिस सहित उनके परिवार को […]
विज्ञापन
देवघर : झारखंड के एक्टिंग चीफ जस्टिस डीएन पटेल गुरुवार को देवघर पहुंचे. उन्होंने सपरिवार बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना की. बाबा मंदिर कार्यालय में उनके पुश्तैनी पुरोहित गुजारी पंडा के वंशज सुधीर नरौने के नेतृत्व में वैदिक पंडितों ने मंत्रोचारण के साथ संकल्प पूजा कराया. उसके बाद पुरोहितों ने चीफ जस्टिस सहित उनके परिवार को बाबा मंदिर के गर्भगृह में रुद्राभिषेक कराया. पूजा के बाद चीफ जस्टिस सरदार पंडा के गद्दी घर में गये.
चीफ जस्टिस ने बाबा…
वहां पूर्व के सभी सरदार पंडा की तस्वीर देख कर मंदिर के इतिहास व सरदार पंडा के इतिहास के बारे में जानकारी ली. उसके बाद वर्तमान सरदार पंडा अजीतानंद ओझा का आशीर्वाद लिया. सरदार पंडा ने उन्हें माला पहनाकर कर सदैव मंगल होने की कामना की. इस अवसर पर जिला जज मिथिलेश प्रसाद, एसपी नरेंद्र कुमार सिंह, एसी सह मंदिर प्रभारी अंजनी दुबे, एसडीएम रामनिवास यादव, एसडीपीओ दीपक पांडे, सरदार पंडा के पुत्र सच्चिदानंद झा, मंदिर प्रबंधक रमेश परिहस्त आदि मौजूद थे.
बाबा बैद्यनाथ व मां पार्वती मंदिर का कराया गठबंधन
पुरोहित के खाते में किया हस्ताक्षर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










