सारठ में मारपीट के बाद नहीं हुआ फुटबॉल मैच
सारठ: उच्च विद्यालय गोपीबांध में प्रखंडस्तरीय कमल क्लब फुटबॉल प्रतियोगिता में तैयारी के दौरान ही मारपीट हो गयी. यही नहीं खिलाड़ियों को भी भगा दिया गया. इसको लेकर आयोजन समिति के सचिव अब्दुस सलाम ने सारठ थाने में आलमीन मिर्जा व उसके भाई नूर इमाम अंसारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. वहीं आलमीन […]
उधर, दूसरे पक्ष के आलमीन मिर्जा ने कहा कि वे पंचायत अध्यक्ष हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि पंचायत में खेल हुआ नहीं, तो प्रखंड स्तरीय खेल कैसे हो रहा है. इसी को लेकर उन्होंने बीइइओ ने पूछा तो उन्होंने कुछ नहीं बताया. तब कहा कि खेल के अध्यक्ष बीडीओ होते हैं, उनसे बात करने के बाद ही प्रतियोगिता करायें. खेल स्थगित करें. इसी को लेकर उन लोगों ने उन पर हमला कर दिया. जिसकी लिखित शिकायत वे थाने से कर चुके हैं. आलमीन मिर्जा ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने सरकारी राशि में लूट मचा रखी है. वे गलत काम नहीं होने देंगे. कहा कि बीइइओ के साथ कोई धक्का-मुक्की नहीं की गयी है. न ही उन्होंने किसी के साथ मारपीट की है. सभी आरोप आरोप निराधार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










