डॉक्टर के साथ की बदसलूकी, तो जायेंगे जेल
देवघर: सदर अस्पताल में डॉक्टर के साथ अब बदसलूकी की तो आरोपित को जेल जाना पड़ेगा. पिछले दिनों अस्पताल में हुए हंगामे के मामले को एसपी ए विजयालक्ष्मी ने गंभीरता से लिया है. इस संबंध में एसपी ने एसडीपीओ व नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर को सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया गया है. एसडीपीओ […]
एसडीपीओ को एसपी ने अस्पताल की सुरक्षा की प्रोपर मॉनीटरिंग करने को कहा है. साथ ही थाना प्रभारी को कहा गया है कि प्रतिदिन थाना के स्तर से अस्पताल में पीसीआर पुलिस व बीटा पुलिस की प्रतिनियुक्ति की जाये. एसपी के आदेश के आलोक में एसडीपीओ दीपक कुमार पांडेय ने थाना प्रभारी को निर्देश दिया है कि सदर अस्पताल में एक पंजी की व्यवस्था की जाये.
वहां सुरक्षा में मौजूद रहने वाले पुलिस पदाधिकारी अपना हस्ताक्षर कर उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे. वहीं अस्पताल में पहुंचने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी कर कार्रवाई करेंगे. जानकारी हो कि स्वास्थ्यकर्मी नागेंद्र कुमार सिंह की मौत के बाद सदर अस्पताल में हंगामा कर डॉक्टर के साथ बदसलूकी की गयी थी. इलाज संबंधित बीएचटी छीन लिया गया था. घटना से नाराज डॉ अनिकेत ने इस्तीफा दे दिया और अन्य डॉक्टरों ने 24 घंटे में सुरक्षा मुहैया नहीं होने पर सामूहिक अवकाश में जाने का अल्टीमेटम दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










