चावल उठाव मामले में शिक्षकों पर होगी कार्रवाई
देवघर : बाजार समिति देवघर से मध्याह्न भोजन का चावल उठाव मामले में शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई होगी. जिला शिक्षा अधीक्षक ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है. उन्होंने कहा है कि शिक्षकों के चावल उठाव करने पर रोक है. विभाग की ओर से पत्र भी जारी किया गया है. बावजूद शिक्षक चावल उठाव […]
विभाग की ओर से पत्र भी जारी किया गया है. बावजूद शिक्षक चावल उठाव में जुटे रहते हैं. यह गंभीर बात है. पूरे मामले की समीक्षा की जायेगी. समीक्षा के बाद स्पष्टीकरण पूछा जायेगा. आवश्यकता पड़ी तो विभागीय कार्रवाई भी संभव है.
जिला शिक्षा अधीक्षक के कड़े तेवर के बाद शिक्षकों में हड़कंप मच गया है. यही नहीं रिक्यूजिशन स्लिप पर एक शिक्षक द्वारा फॉर करके हस्ताक्षर करना एवं वहीं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जसीडीह का मुहर किस परिस्थिति में लगाया गया. इस मामले की भी जांच की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










