निर्देश: स्वास्थ्य व समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से डीसी ने कहा, इलाज के अभाव में न लौटें मरीज
देवघर: स्वास्थ्य व समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक समाहरणालय में डीसी राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिले के सभी प्रखंडाें में पीएचसी व सीएचसी में क्या-क्या स्वास्थ्य सुविधाएं है व डॉक्टरों का क्या स्ट्रेंथ है, इसकी पूरी जानकारी डीसी ने ली. डीसी ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने का […]
स्वास्थ्य केंद्रों में उपयुक्त इलाज के अभाव में मरीजों को निजी अस्पताल या फिर जिले से बाहर नहीं जाना पड़े. उन्होंने कहा कि जिले में डॉक्टरों की कमी को हमें चैलेंज के रूप में लेना होगा व उनका प्रयोग ऐसे करना होगा, ताकि जिले के सभी प्रखंडों में मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करायी जा सके. डीसी ने बताया कि बीएससी डॉक्टरों के एक बैच का ट्रेनिंग नामकुम में चल रहा है, प्रशिक्षण प्राप्त कर शीघ्र ही वे अपना योगदान देंगे. इससे डॉक्टरों की समस्या काफी हद तक दूर हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










