रंगदारी मामले में दुकानदार के साथ मारपीट, 20 हजार ले भागा

Updated:
विज्ञापन

देवघर: राम मंदिर रोड झौसागढ़ी निवासी अनुज केसरी ने नगर थाना में रंगदारी को लेकर जनलेवा हमला कर घायल करते हुए छिनतई किये जाने की प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज करायी है. दर्ज मामले में उसने बाबा परिहस्त सहित मणि परिहस्त, राहुल मिश्रा व कालीरखा मुहल्ला निवासी गौरव नरौने को आरोपित बनाया है. प्राथमिकी में […]

विज्ञापन
देवघर: राम मंदिर रोड झौसागढ़ी निवासी अनुज केसरी ने नगर थाना में रंगदारी को लेकर जनलेवा हमला कर घायल करते हुए छिनतई किये जाने की प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज करायी है. दर्ज मामले में उसने बाबा परिहस्त सहित मणि परिहस्त, राहुल मिश्रा व कालीरखा मुहल्ला निवासी गौरव नरौने को आरोपित बनाया है.

प्राथमिकी में अनुज ने कहा है कि गुरुवार अपराह्न बाद करीब चार बजे अपने आवासीय दुकान में बैठा था. उसी दौरान उक्त सभी आरोपित उसकी दुकान पर पहुंचे. एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने लगे. विरोध जताने पर उनलोगों ने रड, लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर दी. घटना में उसके मुंह, कान, नाक, हाथ व पैर से खून बहने लगा.

हो-हल्ला करने के बाद मणि ने उसके दुकान के गल्ले से नगदी 20 हजार रुपया निकाल लिया. पुलिस को मामले की शिकायत देने पर वे सभी जान मारने की धमकी देते हुए भाग गये. यह भी उसने जिक्र किया है कि उक्त सभी आरोपित अपराधिक किस्म के हैं व जेल भी जा चुके हैं. इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 446/17 भादवि की धारा 341, 323, 447, 379, 325, 385, 387, 34 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola