पालोजोरी में भव्य जुलूस निकाल कर चला बधाइयों का दौर

Updated:
विज्ञापन

पालोजोरी : पालोजोरी के विभिन्न मसजिदों, मदरसों, ईदगाहों में सुबह ईद की नमाज अदा की गई. हजारों की संख्या में मुसलिम समुदाय के लोग ईद की नमाज अदा करने पहुंचे थे. ईद की खुशी चारों ओर देखने को मिली. लोगों में ईद को लेकर हर्ष का माहौल देखा गया. नमाज अदा करने के बाद महावीर […]

विज्ञापन
पालोजोरी : पालोजोरी के विभिन्न मसजिदों, मदरसों, ईदगाहों में सुबह ईद की नमाज अदा की गई. हजारों की संख्या में मुसलिम समुदाय के लोग ईद की नमाज अदा करने पहुंचे थे. ईद की खुशी चारों ओर देखने को मिली. लोगों में ईद को लेकर हर्ष का माहौल देखा गया. नमाज अदा करने के बाद महावीर चौक में मुसलिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी. शाम में पालोजोरी के महावीर चौक में अल्पसंख्यक समुदाय के हजारों लोग जुटे.

जुलूस निकालकर बांधडीह, कुमगढ़ा, सगराजोर, महुआडाबर, पोखरिया, अस्ता, लेटो, दुधानी सहित आसपास के गांवों का दौरा किया व एक दूसरे को ईद की बधाई दी.

पालोजोरी बाजार का भ्रमण करते हुए वापस अपने-अपने गांवों के लिए प्रस्थान कर गये. इस दौरान विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस पदाधिकारी मौके पर मुस्तैद थे. थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह, एएसआई नरेश महतो, परशुराम सिंह, सच्चिदानांद सिंह, शारदा प्रसाद सहित अन्य लोग मुस्तैदी से डटे हुए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola