तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत

Updated:
विज्ञापन

सारठ प्रखंड क्षेत्र की कैराबांक पंचायत के अरॉय गांव के कामरेजवा टोला में रविवार को हुई एक दर्दनाक घटना में 10 वर्षीय अभिषेक रजवार की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गयी.

विज्ञापन

सारठ बाजार. प्रखंड क्षेत्र की कैराबांक पंचायत के अरॉय गांव के कामरेजवा टोला में रविवार को हुई एक दर्दनाक घटना में 10 वर्षीय अभिषेक रजवार की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गयी. अभिषेक, दामों रजवार का इकलौता पुत्र था. उसकी असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है. परिजनों के अनुसार, अभिषेक सुबह करीब 10 बजे नहाने के लिए तालाब गया था. काफी देर तक वापस न लौटने पर जब परिवार के लोगों ने उसे खोजा, तो तालाब में उसका शव तैरता हुआ मिला. ग्रामीणों और परिजनों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया. इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गयी, और बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत के मुखिया सागर मंडल और समाजसेवी जयदेव साह समेत कई लोग मौके पर पहुंचे और मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. सभी ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया. इस दुखद घटना से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola